News

न्याय के दीप जलाएं -100 दिनी सत्याग्रह का आज 21वां दिन

न्याय के दीप जलाएं -100 दिनी सत्याग्रह आज 21वें दिन सर्वधर्म प्रार्थना के साथ प्रवेश कर गया। आज के सत्याग्रह पर कर्नाटक के मैसूर जिले के 73 वर्षीय कुन्दनहल्ली शिवन्ना सर्वोदयी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे हैं। वे जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष भी हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता शिवन्ना लगातार याचिकाओं और राज्य सरकार के कार्यालयों में फॉलोअप करके अपने छोटे से गाँव के लिए कई काम करवाए हैं।

उन्होंने अपने लिए और कुन्दनहल्ली में कई बेघरों के लिए जनता घर भी बनवाए।
एक बार उन्होंने भारत के राष्ट्रपति के पास निवेदन किया और अपने गांव तक सड़क का काम करवाया । वे एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

सत्याग्रह स्थल से प्रतिनिधियों ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यजनक बताते हुए निंदा की गई। सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं इसी क्रम में वे लद्दाख में उपवास भी कर चुके हैं और अब वे पदयात्रा कर दिल्ली पहुंचने वाले थे, लेकिन सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी न केवल शर्मनाक है बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। किसी भी व्यक्ति या समूह को शांतिपूर्ण तरीके से अपने विचार व्यक्त करने या प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार है। इसे कोई भी सरकार छीन नहीं सकती।

सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने बताया कि आगामी कल 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर एक समावेश आयोजित किया जाएगा जिसमें लोक समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरजा सतीश एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के संयोजक प्रोफेसर आनंद कुमार के अलावा बनारस के सामाजिक कार्यकर्ता की भी भागीदारी होगी।

आज के सत्याग्रह में सब सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, प्रबंधक ट्रस्टी शेख हुसैन, लेखक संदीप जोशी, सिद्धेश्वर प्रसाद, जागृति राही, विद्याधर, अरविंद अंजुम, मिर्जापुर फोरम के महेंद्र,महिला चेतना समिति की पूनम,शर्मिला देवी,नंदलाल मास्टर,लोक समिति के शिवजी सिंह,नरेंद्र,अशोक भारत,सुरेश बिहार प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद आदि शामिल हुए।

अरविंद कुशवाह

कार्यक्रम प्रभारी

adminsss

Recent Posts

चंपारण के ऐतिहासिक भीतरहवा आश्रम में ‘जहां पड़े कदम गांधी के – एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा का समापन

प्रेस विज्ञप्ति - 22 अप्रैल 2026भीतरहवा आश्रम , पश्चिमी चंपारण जहां पड़े कदम गांधी के…

2 months ago

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

2 months ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

2 months ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

2 months ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

2 months ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

2 months ago