फिरोजाबाद पहुंची पदयात्रा – पुलिस प्रशासन के रोकने के बाद भी जारी रही – पदयात्रा का 38वां दिन

08 नवम्बर 2025
रामनिवास नगर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद पहुंची एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा…पुलिस प्रशासन के रोकने के बाद भी जारी रही पदयात्रा।

आज दिनांक 8 नवंबर को ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा अपने 38वें दिन सुबह 8:00 बजे रामनिवास अतिथि गृह से आरंभ हुई। उससे पहले वहां के स्थानीय आयोजकों का धन्यवाद किया गया तथा यात्रा की तरफ से गांधी की आत्मकथा– सत्य के प्रयोग भेंट किया गया। क्षेत्रीय आयोजक अवधेश यादव ने कहा कि इस देश में अलग-अलग धर्म जाति के लोग रहते हैं लेकिन इन सब में सद्भावना और बंधुत्व है तथा गांधी एक ऐसी कड़ी हैं जो सभी को जोड़ते हैं। आप गांधी को मानने वाले लोग हैं। आपकी यह यात्रा देश के हित में है और देश इसके साथ है। इस सरकार की तानाशाही बस कुछ सालों की ही है। हम इस सरकार को नहीं मानते, हम नहीं चाहते हैं कि नफ़रत फैलाने वाले लोग सत्ता में रहें। मैं अपनी बात खत्म करते हुए यात्रा के लिए उसके आयोजकों को शुभकामनाएं देता हूं और यह कामना करता हूँ कि यह यात्रा जिन उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ रही है वह अपने उद्देश्य में सफल हो।


जिन साथियों को पुस्तक भेंट की गई उनमें मोहम्मद शमीम पार्षद वार्ड नंबर 9 शिकोहाबाद, चंद्रकांत यादव सामाजिक कार्यकर्ता, यश दुबे ,मुकेश गौर क्षेत्रपाल सिंह यादव ,दाऊद खान शामिल थे।


आगे चलकर रुपजपुर में एक पेट्रोल पंप पर यात्रा का विश्राम और चाय की व्यवस्था की गई जिसके व्यवस्थापक आदेश कुमार यादव थे। उनको यात्रा की तरफ से गांधी की आत्मकथा भेंट की गई। 

मक्खनपुर में दोपहर की व्यवस्था के बाद यात्रा अपने गंतव्य की ओर बढ़ी और वहां से फिरोजाबाद शहर पहुँची जहां यात्रा का स्वागत कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने किया इस दौरान उनके साथ जितेंद्र तिवारी ,राजवीर सिंह, संजय यादव, अजय यादव, अनिल यादव, राजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा शामिल हुए। इस दौरान सर्व सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेश भूषण ने कहा हमारी यह यात्रा संविधान बचाने के लिए है।संविधान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है जिसको यह सरकार लगातार खत्म करने की बात कर रही है और गांधी अंबेडकर के विचारधारा पर हमला कर रही है। हम इसे सहेंगे नहीं इसका प्रतिकार करेंगे। 

फिरोजाबाद शहर में दाखिल होने से पहले रसूलपुर थाना चौराहा पर शहर की पुलिस बल ने यात्रा को रोका और कहा कि आपके पास परमिशन नहीं है तो आप शहर में नहीं दाखिल हो सकते। लेकिन हम लोग डटे रहे और वहां बैठ गए। लगभग आधे घंटे तक पदयात्री बैठे रहे, नारे लगाए, गीत गाए और विरोध जताया गया। यह पहली बार था कि जब यात्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया। इससे पहले हम राजधानी लखनऊ में बड़े आराम से यात्रा किए लेकिन वहां ऐसा कोई व्यवधान नहीं हुआ। बातचीत और विरोध के बाद जब हमने अपने लोकतांत्रिक अधिकार की बात की उसके बाद पुलिस ने पदयात्रियों को जाने दिया लेकिन यात्रा की गाड़ियों को दूसरे मार्ग से भेजा गया। 


रसूलपुर थाना चौराहा पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहर के व्यस्त सड़कों से होते हुए यात्रा शास्त्री मार्केट पहुंची जहां लाल बहादुर शास्त्री जो भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण किया गया। आगे गांधी पार्क चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। गांधी पार्क में महात्मा गांधी और राम मनोहर लोहिया जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसी क्रम में बनारसी दास चतुर्वेदी, कर्पूरी ठाकुर, वीरांगना झलकारी बाई और अंत में जैन मंदिर चौराहे पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 
जैन मंदिर पर यात्रा 7:00 बजे पहुंची जो आज के रात्रि का पड़ाव है। फिरोजाबाद शहर से शामिल लोग डॉ जाफ़रान, रामदास मानव, गिरीश जोशी, उदय वीर सिंह यादव, निगम वाल्मीक, मोनू सिंह, नरेश संखवार, धर्म सिंह यादव, शिवकुमार संखवार, अवनीश कोहली, एस.एन.कोल, निशा राय, अंजना व्यास, सुलेखा बघेल, विकास इंकलाब, ज्ञान सिंह शाक्य, डॉ बलबीर कुशवाहा, संत धर्मदास।

यात्रा में शामिल प्रमुख प्रतिभागी:


चंदन पाल, रामधीरज, अरविंद अंजुम, भूपेश भूषण, सोमनाथ रोड़े, सतीश मराठा, ध्रुव भाई, विद्याधर मास्टर, श्यामधर तिवारी, जगदीश कुमार, विकास, मानिकचंद, जोखन यादव, सरिता बहन, सिस्टर फ्लोरीन, अलीभा, अंतर्यामी बराल, सौरभ, गौरव, निधि, विवेक मिश्र, बृजेश, टैन, सचिन, अर्जुन, हिमेंद्र आदि।