News

सर्व सेवा संघ का यह साधना केंद्र परिसर भारत की धरोहर है – सत्याग्रह का 84वां दिन

डॉ राजेंद्र प्रसाद को सत्याग्रह स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि

गांधीवादी कार्यकर्ता जागृति राही ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति निष्ठा अतुलनीय है। संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने एक समावेशी भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया तथा सभी विचारधाराओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने में सफल रहे। डॉ भीमराव अंबेडकर,जवाहरलाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल का साथ लेकर भारत को एक संविधान समर्पित किया जो हमारी धरोहर है।

आज के उपवासकर्ता टी के एस अजीज केरल के कालीकट जिले के रहने वाले है। 62 वर्षीय अजीज बीए पास करने के बाद गांधी विचार से जुड़े। विख्यात गांधीवादी एमपी मनमदन की प्रेरणा से वे गांधी शांति प्रतिष्ठान से जुड़ गए और वे वर्तमान में गांधी युवा मंडल,केरल तथा केरल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष हैं।

सर्व सेवा संघ का यह साधना केंद्र परिसर भारत की धरोहर है

अजीज का कहना है कि सर्व सेवा संघ का यह साधना केंद्र परिसर भारत की धरोहर है। इसे नष्ट करने के बारे में कोई कैसे सोच सकता है? जिसने इसे नष्ट करने का सोच रखा है वह भारत की परंपरा और संस्कृति से एकदम अलग है। आज की सरकार लगातार पतन से प्रतिस्पर्धा में शामिल है इसलिए इसका गिरना जारी है। इस फिसलन को रोकना हम सब की जिम्मेवारी है और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए राष्ट्रीय हित में होगा।

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश से आए युवा समाजसेवी प्रशांत कुमार दुबे की शिक्षा- दीक्षा मध्यप्रदेश से हुई। वे डिप्लोमा के साथ-साथ ग्रेजुएट हैं। अपने गांव में रहकर गरीब और दुखी लोगों की मदद के हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी वैचारिक पृष्टभूमि गाँधीवादी है। इनके दादाजी दिवंगत केदारनाथ दुबे 1942 में आजाद हिंद फौज में भर्ती होकर देश की सेवा में लग गए थे। द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1945 मे भारत और बर्मा के युद्ध में शामिल हुए और उनके बाएं पैर में गोली लग गई। उनको 1946 में फौज से अनफिट कर हटा दिया गया। प्रशांत को अपने दादाजी पर गर्व है और उनकी स्मृतियां हमेशा उन्हें प्रेरित करती रहती है।

गांधी विरासत को बचाने के लिए वाराणसी स्थित राजघाट परिसर के सामने चल रहे सत्याग्रह का आज 84 वां दिन है। स्वतंत्रता आंदोलन में विकसित हुए लोकतांत्रिक भारत की विरासत और शासन की मार्गदर्शिका- संविधान को बचाने के लिए 11 सितंबर (विनोबा जयंती) से सर्व सेवा संघ के आह्वान पर “न्याय के दीप जलाएं -100 दिनी सत्याग्रह जारी है जो 19 दिसंबर 2024 को संपन्न होगा। सत्याग्रह आज सर्व धर्म प्रार्थना एवं गीता पाठ के साथ अपने 84 वें पायदान पर पहुँच गया है।

आज के उपवासकर्ताओं में से केरल सर्वोदय मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष टीकेएस अजीज, सोनभद्र से युवा समाजसेवी प्रशांत कुमार दुबे एवं जोखन सिंह यादव शामिल हैं। जोखन सिंह यादव जब भी बनारस में होते हैं तो वे उपवास पर रहते हैं। अब तक उन्होंने 8 दिन उपवास रखा है। उन्हें कसक है कि अगर पहले से पता होता तो मैं 100 के 100 दिन उपवास पर रहता।

आज सत्याग्रह में उपवासकर्ता टीकेएस अजीज, प्रशांत कुमार दुबे और जोखन सिंह यादव के अलावा उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज, वरिष्ठ गांधीवादी विद्याधर,लोक समिति के प्रमुख नंदलाल मास्टर, गांधीवादी एक्टिविस्ट जागृति राही, सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद अंजुम, सुरेंद्र नारायण सिंह, समाज सेविका सिस्टर फ्लोरीन, तारकेश्वर सिंह, केरल सर्वोदय मंडल के पवित्रण, कठपुतली विशेषज्ञ मिथिलेश दुबे, पूर्वांचल बहुजन मोर्चा के अनुप श्रमिक,केरल से सुरेश बाबू व पवित्रण,बिहार से मगधाचल समग्र विकास समिति के संजय रघुवर, रामजी साव,महेंद्र कुमार, एक कदम गांधी की ओर अभियान के सत्यप्रकाश भारत आदि शामिल रहे।

जागृति राही, नंदलाल मास्टर
सत्याग्रह प्रभारी

राम धीरज, सर्व सेवा संघ

adminsss

Recent Posts

चंपारण के ऐतिहासिक भीतरहवा आश्रम में ‘जहां पड़े कदम गांधी के – एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा का समापन

प्रेस विज्ञप्ति - 22 अप्रैल 2026भीतरहवा आश्रम , पश्चिमी चंपारण जहां पड़े कदम गांधी के…

1 hour ago

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

1 day ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

2 days ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

3 days ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

4 days ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

5 days ago