News

मथुरा प्रशासन ने अलोकतांत्रिक तरीके से पदयात्रा को रोका – पदयात्रा का 43वां दिन

पदयात्रा : “एक कदम गांधी के साथ”
दिन 43
प्रेस विज्ञप्ति
सर्व सेवा संघ
राजघाट, वाराणसी से राजघाट, दिल्ली तक
आगरा, 13 नवम्बर 2025

“एक कदम गांधी के साथ” पदयात्रा, जो राजघाट, वाराणसी से राजघाट, दिल्ली तक गांधी के विचारों, अहिंसा, सत्य और सामाजिक समरसता के संदेश को लेकर चल रही है, आज अपने 43वें दिन आगरा में ठहरने को विवश हुई।

पदयात्रियों को मथुरा के जिलाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि यात्रा को मथुरा शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह रवैया न केवल प्रशासनिक दुराग्रह को दर्शाता है, बल्कि नागरिकों के शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकारों पर भी गहरा प्रहार है।

यात्रा के संयोजकों ने जिलाधिकारी, मथुरा से स्पष्ट कहा कि यह पदयात्रा बनारस से लेकर अब तक लगभग 800 किलोमीटर की दूरी पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से तय कर चुकी है। पदयात्रियों ने प्रशासन की सुविधा का सम्मान करते हुए यह भी प्रस्ताव दिया कि वे 16 नवम्बर को मथुरा शहर की सीमाओं में प्रवेश नहीं करेंगे, किन्तु ज़िले की सीमा में यात्रा को रोकना अस्वीकार्य है। इसके बावजूद जिलाधिकारी द्वारा ज़िले में प्रवेश से मना करने और यात्रा को रोकने की धमकी दी गई, जिसका संयोजकों ने कड़ा विरोध किया।

पदयात्रा के संयोजक राम धीरज ने कहा – “यह अत्यंत विडंबनापूर्ण है कि एक ओर प्रशासन एक विभाजनकारी यात्रा को हर संभव सहयोग दे रहा है, वहीं दूसरी ओर गांधी, लोकतंत्र, समानता, न्याय और बंधुत्व का संदेश लेकर चल रही हमारी शांति पदयात्रा को रोकने में जुटा है। यह केवल प्रशासनिक असंवेदनशीलता नहीं, बल्कि नागरिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है।” उन्होंने आगे कहा कि सर्व सेवा संघ और पदयात्रीगण कानून और संविधान के दायरे में रहकर अपनी यात्रा जारी रखेंगे, क्योंकि गांधी के विचारों पर आधारित यह यात्रा भयमुक्त भारत और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना के संकल्प से प्रेरित है।

पदयात्रा को समर्थन दे रहे देशभर के गांधीजन एवं लोकतांत्रिक संगठनों ने मथुरा प्रशासन के इस रुख की निंदा की है और केंद्र एवं राज्य सरकार से अपील की है कि वे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करें, तथा इस अहिंसक आंदोलन को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ने दें।

निवेदक:
राम धीरज – 9453047097
अरविंद अंजुम – 887471992
नंदलाल मास्टर – 9415300520
पदयात्रा आयोजन समिति

adminsss

Recent Posts

चंपारण के ऐतिहासिक भीतरहवा आश्रम में ‘जहां पड़े कदम गांधी के – एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा का समापन

प्रेस विज्ञप्ति - 22 अप्रैल 2026भीतरहवा आश्रम , पश्चिमी चंपारण जहां पड़े कदम गांधी के…

2 months ago

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

2 months ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

2 months ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

2 months ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

2 months ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

2 months ago