News

रायबरेली ज़िले के अनेक पड़ावों पर पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत – पदयात्रा का 13वां दिन

दिन 13: एक कदम गांधी के साथ
वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक पदयात्रा
सर्व सेवा संघ – प्रेस विज्ञप्ति
जगतपुर
14 अक्टूबर, 2025

14 अक्टूबर को ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा अपने 13वें दिन सुबह 7 बजे रायबरेली ज़िले के ऊँचाहार से आगे बढ़ी। ऊँचाहार बाज़ार में स्थानीय लोगों ने पदयात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ऊँचाहार बस स्टॉप पर एक सभा का भी आयोजन किया गया । इसके बाद पदयात्रियों ने ऊँचाहार कचहरी में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस बाद यात्रा नेवादा पहुंची जहां व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बशिष्ठ सिंह बग्गा की अध्यक्षता में ऊंचाहार व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र मौर्या, फिरोज एवं अन्य साथियों ने मामा ढाबे पर पदयात्रियों का स्वागत किया।पदयात्रा टीम द्वारा उनको और टीम के साथियों को गांधी की आत्मकथा एवं सर्व सेवा संघ द्वारा प्रकाशित नई पुस्तक “आरोपों की आंधी में अडिग गांधी” भेंट की गई।  

नफ़रत के दौर में यह यात्रा दे रही है अमन और शांति का संदेश – एडवोकेट अर्चना

स्वराज अभियान से जुड़ी रायबरेली की एडवोकेट अर्चना श्रीवास्तव पदयात्रा के रायबरेली पड़ाव की स्थानीय संयोजक है।। उन्होंने पदयात्रा के समर्थन में कहा कि यह यात्रा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। बनारस स्थित सर्व सेवा संघ परिसर पर सरकार द्वारा अन्यायपूर्ण तरीके से कब्जा किया गया था। हम उस आंदोलन का हिस्सा थे और आगे भी अपना समर्थन देते रहेंगे।
आज देश में नफ़रत का माहौल फैलाया जा रहा है, जबकि हमें बंधुत्व और सामाजिक समरसता की पहले से अधिक आवश्यकता है। ऐसे समय में यह यात्रा शांति, अमन और सद्भाव का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। गांधीजी के विचारों को आज के समय में लागू करने की सबसे अधिक जरूरत है।
हमने देखा कि कैसे सरकार ने सोनम वांगचुक के अहिंसक आंदोलन को दबाने की कोशिश की। ऐसे में यह आवश्यक है कि लोग अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक हों और अन्याय के खिलाफ खड़े हों।

दोपहर में पदयात्रा जगतपुर की ओर अग्रसर हुई। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जलपान की व्यवस्था किया एवं पदयात्रियों का मनोबल बढ़ाया । शाम को पदयात्रा गणेश बक्श हरिवंश बहादुर महाविद्यालय पहुंची, जहाँ रात्रि विश्राम का प्रबंध किया गया ।

प्रमुख प्रतिभागी

कार्यक्रम में पदयात्री अरविंद कुशवाहा, अरविंद अंजुम, रामधीरज, सोमनाथ रोड़े, रमेश दाने, शिव, लता ताई, बेबी वाईकर, माया ढंडे, , अनिल, मुस्तफा, किरण, रेणु शामिल हुए। इसके अलावा नंदलाल मास्टर, श्यामधर तिवारी, सरिता बहन, डॉ. जीतेन नंदी, ध्रुव भाई, विद्याधर, जोखन यादव, सिस्टर फ्लोरीन, निधि,अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार,  समाजवादी जन परिषद के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तथा सुमंत सुनानी, अनोखेलाल,, गौरव पुरोहित, विवेक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अलीबा, प्रवीण वर्मा, नीरज राय, नितिन कुमार, राहुल शर्मा, विकास कुमार, ईश्वरचंद्र, , महेश भाई, माणिकचंद, आर्यभट्ट महंत, सचिन, शिराज़ अहमद और स्थानियों समेत 90 से अधिक लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों में अर्चना , पंकज त्रिपाठी, मोहम्मद हाशिम, वीके शुक्ला, शिव प्रताप, इंद्रेश, रामविलास, ललित आदि शामिल हुए।  

adminsss

Recent Posts

चंपारण के ऐतिहासिक भीतरहवा आश्रम में ‘जहां पड़े कदम गांधी के – एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा का समापन

प्रेस विज्ञप्ति - 22 अप्रैल 2026भीतरहवा आश्रम , पश्चिमी चंपारण जहां पड़े कदम गांधी के…

3 weeks ago

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

3 weeks ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

3 weeks ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

3 weeks ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

3 weeks ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

4 weeks ago