News

ऐतिहासिक कालाकांकर में पदयात्रियों ने जलाई कॉर्पोरेट सामानों की होली – पदयात्रा का 12वां दिन

दिन 12: एक कदम गांधी के साथ
वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक पदयात्रा
सर्व सेवा संघ – प्रेस विज्ञप्ति
ऊँचाहार
13 अक्टूबर, 2025

आज दिनांक 13 अक्टूबर को ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा अपने 12वें दिन प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर से ऊंचाहार की तरफ आगे बढ़ रही थीं, इस दौरान यात्रा ऐतिहासिक कालाकांकर पहुँची।

जहाँ गांधी ने विदेशी कपड़े जलाए थे, आज पदयात्रियों ने उस जगह कॉर्पोरेट शोषण के विरोध में हुंकार भरी

कालाकांकर का इतिहास गौरवशाली रहा है लेकिन विशेष रूप से यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। यहां के राजपरिवार ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ सक्रिय योगदान दिया, और यह क्षेत्र महात्मा गांधी के आंदोलनों का महत्वपूर्ण केंद्र बना।

बापू 14 नवम्बर 1929 को कालाकांकर नरेश राजा अवधेश सिंह के बुलावे पर यहाँ पहुँचे जहाँ उन्होंने ‘गांधी चबूतरा’ पर विदेशी वस्त्रों की होली जलाई। यह घटना स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन का प्रतीक बनी, जिसमें ब्रिटिश कपड़ों का बहिष्कार कर स्वदेशी आंदोलन की लहर चल पड़ी।

असहयोग आंदोलन के दौरान कालाकांकर और आसपास के गांवों में किसानों ने न्याय के लिए ब्रिटिश अदालतों का बहिष्कार कर दिया और “अपना पंचायत, अपनी अदालत” की राह अपनाई। यह कदम असहयोग आंदोलन का एक सशक्त कदम था।

इसके बाद प्रतापगढ़ ज़िले में कई जगहों पर सत्याग्रह शिविर लगे, जहाँ स्वयंसेवकों को सिखाया जाता था कि जेल जाने से न डरें, ब्रिटिश अधिकारी के सामने झुकना नहीं है, खादी पहनना और चरखा चलाना राष्ट्रधर्म है। कई मौकों पर ब्रिटिश प्रशासन ने इन सभाओं को तोड़ने की कोशिश की, पर कालाकाकर जैसे गाँवों के नौजवानों ने डंडे खाने के बाद भी सभा नहीं छोड़ी।

पदयात्रियों ने कालाकांकर में उस ऐतिहासिक स्थल पर पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें वक्ता प्रियेश, चंदन पाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व सेवा संघ), रामधीरज (यात्रा के संयोजक और उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल अध्यक्ष), एडवोकेट अर्चना, अनुज सोनकर (परियावाँ क्षेत्र पंचायत सदस्य) ने विदेशी सामानों के बहिष्कार के आंदोलन को याद करते हुए कॉर्पोरेट लूट और शोषण के मुद्दे को लोगों के सामने रखा और अमेरिकी और चीन की मुख्य मल्टीनेशनल कंपनियों के उत्पाद की होली जलाई और लोगों से इन कंपनियों के बहिष्कार की अपील की और ग्रामीणों के साथ स्वदेशी आंदोलन को याद करते हुए ये आवाह्न किया कि गांधी के रास्ते से ही कॉर्पोरेट लूट को रोका जा सकता है।वक्ताओं ने साथ ही इस ऐतिहासिक स्थल की दयनीय स्थिति पर भी दुःख व्यक्त किया और बताया जो समाज अपने धरोहरों को सहेज नहीं सकता उसका वर्तमान खंडहर हो जाता है।

इसके बाद पदयात्रा कालाकांकर से परियावा की ओर आगे बढ़ी। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज सोनकर ने अपने आवास पर पदयात्रियों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था की।

स्कूली छात्राओं ने बढ़ाया पदयात्रियों का मनोबल

दोपहर बाद यात्रा परियावा से चलकर आगे बढ़ी, जहाँ शंभूनाथ यादव इंटर कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत किया तथा कुछ दूरी तक उनके साथ भी चले। विशेष रूप से विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह दिखाया, पदयात्रियों के साथ नारे लगाते हुए आगे बढ़ी ।
इसके बाद यात्रा ऊँचाहार की ओर बढ़ी। रास्ते में कई स्थानों पर पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्रमुख प्रतिभागी

कार्यक्रम में पदयात्री अरविंद कुशवाहा, अरविंद अंजुम, रामधीरज, सोमनाथ रोड़े, रमेश दाने, शिव, लता ताई, बेबी वाईकर, माया ढंडे, , अनिल, मुस्तफा, किरण, रेणु शामिल हुए। इसके अलावा नंदलाल मास्टर, श्यामधर तिवारी, सरिता बहन, डॉ. जीतेन नंदी, ध्रुव भाई, दीनदयाल चौधरी, विद्याधर, जोखन यादव, सिस्टर फ्लोरीन, निधि,अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार,  समाजवादी जन परिषद के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तथा सुमंत सुनानी, अनोखेलाल,, गौरव पुरोहित, विवेक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अलीबा, प्रवीण वर्मा, नीरज राय, नितिन कुमार, राहुल शर्मा, विकास कुमार, ईश्वरचंद्र, , महेश भाई, माणिकचंद, आर्यभट्ट महंत, सचिन, शिराज़ अहमद और स्थानियों समेत 90 से अधिक लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों में अर्चना , पंकज त्रिपाठी, मोहम्मद हाशिम, वीके शुक्ला, शिव प्रताप, इंद्रेश, रामविलास, ललित आदि शामिल हुए।  

adminsss

Recent Posts

चंपारण के ऐतिहासिक भीतरहवा आश्रम में ‘जहां पड़े कदम गांधी के – एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा का समापन

प्रेस विज्ञप्ति - 22 अप्रैल 2026भीतरहवा आश्रम , पश्चिमी चंपारण जहां पड़े कदम गांधी के…

3 weeks ago

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

3 weeks ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

3 weeks ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

3 weeks ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

3 weeks ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

4 weeks ago