News

पदयात्रियों ने अज्ञात शहीदों के नाम जलाए दीप – पदयात्रा का 19वां दिन

वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक
लखनऊ | 20 अक्टूबर, 2025

दीपावली के अवसर पर आज शाम 6 बजे “एक कदम गांधी के साथ” पदयात्रा से जुड़े पदयात्रियों एवं स्थानीय साथियों ने गोमती नदी किनारे स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दीपोत्सव मनाया।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों लोगों ने बलिदान दिया, अपने प्राण न्योछावर कर दिए, परंतु उनमें से अनेक शहीदों के नाम इतिहास में प्रमुखता से दर्ज नहीं हुए हैं। ऐसे ही अज्ञात शहीदों की स्मृति में, जिनके सम्मान में यह शहीद स्मारक स्थापित किया गया है, उनके नाम से दीप जलाए गए।

इस अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ, ‘पहला दिया शहीदों के नाम’ से रंगोली भी बनाई गई जिसमें महात्मा गांधी द्वारा दीप जलाते हुए दर्शाया गया। यह रंगोली लखनऊ विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग के विद्यार्थियों धीरेन्द्र प्रताप और कविता ने तैयार की। साथी दीपक और अशोक गांधी ने पदयात्रियों के साथ मिलकर पूरे शहीद स्मारक परिसर को दीपों से सजाया। दीप प्रज्वलन के पश्चात सचिन ने “जय जगत पुकारे जा” गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदयात्रा के संयोजक रामधीरज ने कहा, “आज देश में सद्भावना और प्रेम की दीपावली मनाने की आवश्यकता है, और इसके लिए हमें गांधी के मार्ग पर लौटना होगा।

आज कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अंशुमाली शर्मा और रोहित कश्यप रहे।इसके अलावा सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल, महामंत्री अरविंद अंजुम, पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ रोड़े, मंत्री अरविंद कुशवाहा, लखनऊ से सामाजिक कार्यकर्ता राकेश (IPTA), रामदत्त त्रिपाठी (पूर्व बीबीसी संवाददाता), रामलॉर्ड बौद्ध, अज़हर फैज़ खान, गुफरान, ऊषा, अखिलेश यादव, पूजा विश्वकर्मा, आलोक सिंह, लक्ष्मी, अन्नू, आयशा, नईम, रामप्रकाश, बलिया से राघवेंद्र भारती आदि शामिल थे  पदयात्री साथियों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – ईश्वरचंद्र, विद्याधर मास्टर, श्यामधर तिवारी, मानिकचंद, अनोखेलाल, जोखन यादव, सरिता बहन, सिस्टर फ्लोरीन, अलीभा, अंतर्यामी बराल, अजय, सौरभ, गौरव, सचिन, विवेक मिश्र, ब्रिजेश, जगदीश कुमार, टैन, विकास, शुभम, एम.के. साहेब, राहुल शर्मा, प्रवीन वर्मा, अनूप आचार्य, जय प्रकाश।

adminsss

Recent Posts

पदयात्रा का शांतिनिकेतन में समापन, प्रेम,शांति-सद्भाव और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

15 दिनों में लगभग 250 किलोमीटर की यात्रा कर शांतिनिकेतन पहुँचे 15 राज्यों के पदयात्री;…

3 weeks ago

225 किलोमीटर की यात्रा कर 14वें दिन बोलपुर पहुँची गांधी पदयात्रा

बोलपुर, पश्चिम बंगाल, 15 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को कोलकाता की…

4 weeks ago

पदयात्रा के 13वें दिन गोबिंदोपुर और भेदिया में शांति, प्रेम, सद्भाव का संदेश

संविधान की रक्षा और किसानों-मजदूरों को न्याय दिलाना हर नागरिक का कर्तव्य: सोमनाथ रोड़े भेदिया,…

4 weeks ago

शांति और प्रेम केवल कुछ लोगों की नहीं, पूरी दुनिया की आकांक्षा है” – पदयात्रा का 12वां दिन

शांति और प्रेम केवल कुछ लोगों की नहीं, पूरी दुनिया की आकांक्षा है” - अरविंद…

1 month ago

निष्पक्ष चुनाव संसदीय लोकतंत्र की बुनियाद – पदयात्रा का 11वां दिन

निष्पक्ष चुनाव संसदीय लोकतंत्र की बुनियाद, चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी जरूरी: पदयात्री दल…

1 month ago

पदयात्रियों ने लिया लोकतंत्र और नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प – 10वां दिन

जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती पर पदयात्रियों ने लिया लोकतंत्र और नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा…

1 month ago