News

अदम्य सत्याग्रह जारी है – 88वां दिन का सत्याग्रह प्रारम्भ

वाराणसी प्रशासन, खास तौर पर आयुक्त कौशल राज शर्मा के दमनकारी प्रयासों के बावजूद सर्व सेवा संघ परिसर पर अवैध कब्जे के प्रतिवाद एवं पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ प्रारंभ सत्याग्रह गिरफ्तारी के बावजूद जारी है। राजघाट परिसर के सामने 11 सितंबर, विनोबा जयंती के अवसर से प्रारंभ सत्याग्रह को 87 वें दिन के दोपहर को रोक दिया गया। साथ ही राम धीरज, अशोक शरण, नंदलाल मास्टर और जोखन सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें शाम को छोड़ दिया गया। विचार-विमर्श के बाद सत्याग्रह को शास्त्री घाट पर जारी रखने का निर्णय लिया गया।

आज दिनांक 7 दिसंबर 2024 को सत्याग्रह अपने 88 वें दिन में प्रवेश कर गया है। सत्याग्रह में सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, प्रकाशन समिति के संयोजक अशोक भारत, उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राम धीरज, छत्तीसगढ़ सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष दीनदयाल चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता सिराज अहमद और ईश्वर प्रसाद देशमुख उपवास पर हैं।

सत्याग्रह में संत का संकल्प और शहादत की विरासत समाहित है,इसे कोई डिगा नहीं सकता

11 सितंबर को दुनिया के महान संतों में से एक संत विनोबा भावे की जयंती है तो सत्याग्रह का समापन अशफाकउल्ला, राम प्रसाद बिस्मिल और रोशन सिंह की शहादत के दिन होना है। 19 दिसंब र1927 को इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को फैजाबाद जेल में फांसी दी गई थी। संत से लेकर शहीद तक हमारे पूर्वज हैं। राजे- रजवाड़ों, जमींदारों, कॉरपोरेट के समर्थकों के लिए यह समझना कठिन है कि सत्याग्रह को दबाया नहीं जा सकता।

जय जगत!

adminsss

Recent Posts

चंपारण के ऐतिहासिक भीतरहवा आश्रम में ‘जहां पड़े कदम गांधी के – एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा का समापन

प्रेस विज्ञप्ति - 22 अप्रैल 2026भीतरहवा आश्रम , पश्चिमी चंपारण जहां पड़े कदम गांधी के…

2 months ago

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

2 months ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

2 months ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

2 months ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

2 months ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

2 months ago