News

गांधी विचारों को आगे बढ़ाने में पदयात्रा महत्वपूर्ण भूमिका – पदयात्रा का 40वां दिन

10 नवम्बर 2025
आगरा, उत्तर प्रदेश

गांधी विचारों को आगे बढ़ाने में पदयात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है : राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन

प्रकृति से प्रेम और उसकी देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है : सिस्टर फ्लोरीन

एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा के आज 40वें दिन की शुरुआत सुबह 8 बजे एफ एच मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल सतौली से हुई। यात्रा शुरू करने से पहले सभी पदयात्रियों ने राष्ट्रगान गाया।

तहसील चौराहा एत्मादपुर आगरा में नंदलाल मास्टर ने गीत प्रस्तुत किया जिसका शीर्षक है ये सन्नाटा छोड़ के आ सारे बंधन तोड़ के आ। इसके बाद सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य देश में बढ़ते भय के वातावरण के विरुद्ध आम जनता की आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हम सर्वधर्म समभाव और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ें। आज की राजनीति जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का कार्य कर रही है। ऐसे समय में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सद्भावना और सहयोग की भावना विकसित करे।

बरहन तिराहा पहुँचने पर नंदलाल मास्टर और महिला टीम ने ले मसाले चल पड़े हैं लोग मेरे गाँव के गीत प्रस्तुत किया। पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ साथी सिस्टर फ्लोरीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार तानाशाही रवैया अपना रही है। सरकार लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवा रही है और गांधी की विरासत पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में सर्व सेवा संघ के आश्रम पर जबरन कब्जा कर बुलडोजर चलवाया गया जो लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी मूलभूत जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पा रही है। इसके बजाय सरकार मजहब के नाम पर लोगों को बांटती है और प्राकृतिक संसाधनों को पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से प्रेम और उसकी देखभाल करना हमारा नैतिक कर्तव्य है और इसलिए यह यात्रा हमारे वजूद और प्रकृति संरक्षण के लिए निकाली गई है।

फिरोजाबाद रोड आगरा पर आदित्य कॉलेज ऑफ लॉ और अंजलि कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड साइंस में पदयात्रियों का स्वागत माल्यार्पण के साथ किया गया। स्वागत करने वालों में सर्वोदयी नेता चंद्र मोहन पाराशर ,.अमित सिंह दिवाकर, शहर कांग्रेस कमेटी आगरा राजेश शर्मा,. प्रोफेसर श्रीकांत पांडे, सुनीता यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ सत्येंद्र एग्रीकल्चर प्रयागराज तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छलेसर आगरा में राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने पदयात्रा का स्वागत किया। रात में पदयात्रा गांधी आश्रम मोती बाग कुबेरपुर आगरा पहुंची। यह ऐतिहासिक स्थान है जहां महात्मा गांधी ने 11 दिन प्रवास किया था। यहाँ सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि यह पदयात्रा ऐतिहासिक है और गांधी विचारों को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

यात्रा में शामिल प्रमुख प्रतिभागी

चंदन पाल, रामधीरज, अरविंद अंजुम, भूपेश भूषण, सोमनाथ रोड़े, सतीश मराठा, ध्रुव भाई, विद्याधर मास्टर, श्यामधर तिवारी, जगदीश कुमार, विकास, मानिकचंद, जोखन यादव, सरिता बहन, सिस्टर फ्लोरीन, अलीभा, अंतर्यामी बराल, सौरभ, फूल बाई, विनोद, प्रीति, रेनू, उमेश, सोनी, नंदलाल मास्टर, सूर्योगी, निधि, विवेक मिश्र, बृजेश, टैन, सचिन, अर्जुन, हिमेंद्र, दीक्षा, प्रवीण, ज्योति, सपना, पूजा, प्रियंका, नेहा, आरती, मुस्तफा, पूनम, साधना, दुष्यंत, अभिमन्यु, केसर कल्पवृक्ष, संबित भाई।

adminsss

Recent Posts

चंपारण के ऐतिहासिक भीतरहवा आश्रम में ‘जहां पड़े कदम गांधी के – एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा का समापन

प्रेस विज्ञप्ति - 22 अप्रैल 2026भीतरहवा आश्रम , पश्चिमी चंपारण जहां पड़े कदम गांधी के…

2 months ago

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

2 months ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

2 months ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

2 months ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

2 months ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

2 months ago