News

न्याय के दीप जलाएं- 100 दिनी सत्याग्रह आज 33वां दिन

13अक्टूबर 2024 को 33 वें पायदान का सफर सफलतापूर्वक पार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले के जोखन यादव उपवास पर बैठे हैं। जोखन यादव छात्र जीवन से सामाजिक कार्यो से जुड़े रहें हैं। वे उर्दू व हिन्दी से एम ए.किया है। लोकप्रिय होने के कारण उन्हें लोगों ने गांव के प्रधान के रूप में चयनित किया।जोखन भाई यादव ने समरसता सेवा संगठन बनाया है। सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध और साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए काम कर है।शिक्षा के प्रति लगन और निष्ठा का ही नतीजा है की बेटा,बेटी,बहु सभी डॉक्टर हैं। कौमी एकता को बढ़ावा देने के लिए मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित कराते हैं। गांधी के विचारों से बचपन से प्रभावित हो कर समाज में कार्य कर रहे हैं। किसानों के मुद्दों पर भी सक्रिय हैं. खुद भी खेती करने वाले जमीन से जुड़े ग्रामीण पृष्ठभूमि के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता है।

सत्याग्रह स्थल से आज यह वक्तव्य जारी किया गया कि बनारस के गरीबों,मछुआरों,ठेला लगानेवालों,ऑटो, टोटो चालकों,किसानों, स्लम में रहनेवालों को उजाड़कर कॉरपोरेट को सौंपा जा रहा है। एक नाटकीय इंसान बनारस लूटने आया है। उसे सावधान रहने की जरूरत है। ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत के पूंजीपतियों की संपत्ति पिछले 10 वर्षों में तीन गुना और गत एक वर्ष में 40% बढ़ी है। अमृतकाल के दौर में अमीरों की अमीरी और गरीबों की गरीबी भी बढ़ी है। हमें समझ जाना चाहिए की *मुंह में राम और बगल में छुरी है जिससे गरीबों का पॉकेट काटा जा रहा है।

उपवासकर्ता जोखन यादव के साथ ईश्वर चन्द्र, राम थीरज,महेन्दर,ओमप्रकाश,जागृति राही, रामजनम, नंदलाल मास्टर,समाजवादी जनपरिषद के प्रो महेश विक्रम,डा सन्तोष कुमार, डा राजेश, ललित नारायण मौर्य,डा राकेश भारद्वाज, डा आनन्द कुमार,जितेंद्र,कहकशां,तारकेश्वर सिंह,सुरेंद्र नारायण सिंह,विजय कुमार साहू,शक्ति कुमार, एस पी राय, रामधीरज,अनूप श्रमिक आदि साथी समर्थन मे बेठे।

रामधीरज
सर्व सेवा संघ

adminsss

Recent Posts

चंपारण के ऐतिहासिक भीतरहवा आश्रम में ‘जहां पड़े कदम गांधी के – एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा का समापन

प्रेस विज्ञप्ति - 22 अप्रैल 2026भीतरहवा आश्रम , पश्चिमी चंपारण जहां पड़े कदम गांधी के…

8 minutes ago

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

1 day ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

2 days ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

3 days ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

4 days ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

5 days ago