News

‘एक कदम गांधी के साथ’ ऐतिहासिक पदयात्रा कानपुर देहात पहुंची – पदयात्रा का 27वां दिन

अकबरपुर, कानपुर देहात
28 अक्टूबर, 2025

आज एक कदम गांधी के साथ ऐतिहासिक पदयात्रा के 27वें दिन की शुरुआत सुबह 8 बजे वाटिका होटल एंड रेस्टोरेंट परिसर से हुई। प्रस्थान से पूर्व पदयात्रियों का स्वागत प्रतिभा अटल पाल (पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड क्षेत्र, सदस्य AICC, भारत जोड़ो यात्री), अजय पाल (समाजसेवक), श्रीकांत पाल (समाजसेवक) और विवेक पाल (जिला सचिव, कानपुर नगर) ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यात्रा की ओर से प्रतिभा अटल पाल और महेश (संयोजक, आशा ट्रस्ट कानपुर) को साहित्य एवं पत्रिकाएं भेंट की गईं।

पदयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभा अटल पाल ने कहा -“कानपुर की ऐतिहासिक धरती और गणेश शंकर विद्यार्थी की पावन भूमि पर सभी पदयात्रियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करती हूं। आपके जज़्बे और हौसले को सलाम है। यह यात्रा अहिंसात्मक तरीके से वर्तमान व्यवस्था को आईना दिखाने का प्रयास है – गांधीवादी मूल्यों की पुनर्स्थापना का एक सार्थक कदम। मैं इस मुहिम का पूर्ण समर्थन करती हूं।”

धर्मराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा -“यह यात्रा अत्यंत सराहनीय पहल है। इस प्रकार की यात्राएं प्रत्येक जिले के गांव-गांव तक पहुंचनी चाहिए। गांधी जी ने जाति और धर्म से परे मानवता और एकता का संदेश दिया – उसी सपने को साकार करने का यह प्रयास है।”

चंदन पाल, अध्यक्ष सर्व सेवा संघ, ने कहा -“एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा से अनेक लोगों के कदम जुड़े हैं, और कानपुर में पहुंचकर यह संख्या और भी बढ़ गई है। यहां के नागरिकों का स्नेह, समर्थन और स्वागत अविस्मरणीय है। हमारा उद्देश्य गांधीजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि समाज में सद्भाव, अहिंसा और सच्चाई के मूल्यों को फिर से जीवित किया जा सके।”

इसके बाद पदयात्रा भौती से आगे बढ़ते हुए दोपहर में रनिया पहुंची।
रनिया में दोपहर के भोजन के उपरांत यात्रा सदर बाजार 12 मोड़, अकबरपुर (कानपुर देहात) पहुंची। यहां यात्रा के संयोजक नंदलाल मास्टर ने एक प्रेरक गीत प्रस्तुत किया -“गीत एकता के ज़माना गाएगा…”

इसके पश्चात यात्रा अकबरपुर के मुख्य चौराहे से होते हुए गांधी पार्क पहुंची, जहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात पदयात्रियों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और अशोकनगर, न्यायगंज, कुशवाहा मार्केट से होते हुए वृंदावन गार्डन, अकबरपुर पहुंची – जो आज का रात्रि पड़ाव रहा।

आज की पदयात्रा में बड़ी संख्या में आशा ट्रस्ट, कानपुर से जुड़े बच्चे भी शामिल रहे। नारे और गीतों के साथ उन्होंने यात्रा में उत्साह का संचार किया। इसके अतिरिक्त, बच्चों ने पर्चा वितरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यात्रा में शामिल प्रमुख प्रतिभागी:

चंदन पाल, अरविंद कुशवाहा, नंदलाल मास्टर, अरविंद अंजुम, सोमनाथ रोड़े, भूपेश भूषण, सतीश मराठा , गौरांग महापात्रा, ध्रुव भाई, अविनाश काकडे, सुमन, विद्याधर मास्टर, श्यामधर तिवारी, जगदीश कुमार, विकास, मानिकचंद, अनोखेलाल, जोखन यादव, सरिता बहन, सिस्टर फ्लोरीन, अलीभा, अंतर्यामी बराल, सौरभ, गौरव, निधि,सुमन,प्रवीण, दीक्षा, बृजेश, टैन, सचिन, हेतवी, सत्येंद्र सिंह, अशोक सिंह, शुभा प्रेम, मोनिका, निर्मला, ज्ञानेश्वर, बालासाहब मिसाल,सूरज माते, रामदास मानव आदि।

adminsss

Recent Posts

चंपारण के ऐतिहासिक भीतरहवा आश्रम में ‘जहां पड़े कदम गांधी के – एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा का समापन

प्रेस विज्ञप्ति - 22 अप्रैल 2026भीतरहवा आश्रम , पश्चिमी चंपारण जहां पड़े कदम गांधी के…

2 months ago

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

2 months ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

2 months ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

2 months ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

2 months ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

2 months ago