News

पदयात्रा राजधानी लखनऊ पहुँची, बड़ी संख्या में स्थानीय युवा यात्रा से जुड़े – पदयात्रा का 17वां दिन

सर्व सेवा संघ
वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक
लखनऊ | 18 अक्टूबर 2025

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा ने आज अपने 17वें दिन राजधानी लखनऊ में प्रवेश किया। लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय कर यात्रा ने अपने  मार्ग का एक तिहाई हिस्सा पूरा कर लिया है।

आज सुबह पदयात्रा सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज से रवाना होकर कंकहा मोड़ पहुँची, जहाँ वीरांगना वाहिनी और स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वीरांगना वाहिनी की उषा विश्वकर्मा, अनुपमा, अन्नू लक्ष्मी समेत सौ से अधिक युवतियों तथा अलोक सिंह, राम प्रकाश गौतम, सत्य ब्रत गांधी, अखिलेश यादव, रोहित कश्यप आदि ने यात्रियों को माल्यार्पण कर पदयात्रा में सम्मिलित हुए। 

विंडोबा में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अंबरीश पुष्कर, अवधेश, जसवीर गांधी, पी.सी. कुरील और मूर्तज़ा अली ने यात्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत संबोधन देते हुए पूर्व विधायक अंबरीश पुष्कर ने कहा— “यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता के सेनानी ही नहीं, बल्कि इस सदी के महामानव हैं, जिन्होंने समाज परिवर्तन की राह दिखाई।”

इसके पश्चात यात्रा मोहनलालगंज पहुँची, जहाँ तहसील बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ हाई कोर्ट के अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय, पूर्व बार अध्यक्ष के.पी. सिंह, तथा श्रावण कुमार ने महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। पदयात्रा टीम द्वारा अधिवक्ताओं को सर्वोदय जगत पत्रिका की कॉपी, गांधी की आत्मकथा एवं सर्व सेवा संघ द्वारा प्रकाशित नई पुस्तक “आरोपों की आंधी में अडिग गांधी” भेंट की गई।  

आगे कल्ली पश्चिम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता रुद्र दमन सिंह ने यात्रियों का अभिनंदन किया। यात्रा का अगला पड़ाव एसजीपीजीआई गेट रहा, जहाँ एक सभा आयोजित हुई और गांधी विचारों पर आधारित पर्चे वितरित किए गए। 

प्रमुख प्रतिभागी

कार्यक्रम में पदयात्री चंदन पाल, अरविंद कुशवाहा, अरविंद अंजुम, रामधीरज, सोमनाथ रोड़े, रमेश दाने, लता ताई, माया ढंडे, , नंदलाल मास्टर, श्यामधर तिवारी, सरिता बहन,  विद्याधर, जोखन यादव, ब्रजेश,सिस्टर फ्लोरीन,निधि निधि,अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार,  समाजवादी जन परिषद के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तथा सुमंत सुनानी, उत्कल सर्वोदय मंडल के महामंत्री आर्यभट्ट मोहंती अनोखेलाल,  मुस्तफा शामिल हुए। सुशांत गरई , उदय भाई, गौरव पुरोहित, विवेक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अलीभा, प्रवीण वर्मा, नीरज राय, अजय नरड, राहुल शर्मा, विकास कुमार, ईश्वरचंद्र, महेश भाई, माणिकचंद, आर्यभट्ट महंत, सचिन, शिराज़ अहमद,और स्थानियों समेत 90 से अधिक लोग मौजूद रहे।

adminsss

Recent Posts

चंपारण के ऐतिहासिक भीतरहवा आश्रम में ‘जहां पड़े कदम गांधी के – एक कदम गांधी के साथ’ यात्रा का समापन

प्रेस विज्ञप्ति - 22 अप्रैल 2026भीतरहवा आश्रम , पश्चिमी चंपारण जहां पड़े कदम गांधी के…

3 weeks ago

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

3 weeks ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

3 weeks ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

3 weeks ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

3 weeks ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

4 weeks ago