News

सर्व सेवा संघ परिसर का विध्वंस एक कलंक की तरह है – सत्याग्रह का 12वां दिन

आज प्रातः 6:00 बजे सर्व सेवा संघ, राजघाट परिसर के समक्ष सत्याग्रहियों का जत्था सर्वधर्म प्रार्थना के साथ बैठ गया। आज सत्याग्रह में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के देवाशीष बेरा और वाराणसी के समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल मास्टर उपवास पर बैठे हैं। देवाशीष बेरा का जन्म पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के सुदूरवर्ती इलाके के किसान परिवार में हुआ। जब वे दशवीं कक्षा में पढ़ रहे थे तभी एक युवा शिविर में भाग लिया जिसमें पहली बार गांधीवादियों के संपर्क में आए। इसके बाद 1988 में बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित एक कैंप में भाग लिया और एस एन सुब्बाराव, प्रेम भाई और बाबा आमटे से प्रेरित हुए। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान से जुड़कर उन्होंने सोशल ऑडिट का बेहतर काम किया है। साथ ही कई पदयात्राओं का आयोजन किया है और सद्भावना रेल यात्रा में स्वयं भी भाग लिया। फिलहाल सर्वोदय मंडल से जुड़कर सक्रिय रूप से सामाजिक परिवर्तन के काम में सक्रिय हैं।

नंदलाल मास्टर वाराणसी के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हैं के जिन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन से ही शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। 2003 में राजातालाब के मोहदीगंज में कोका-कोला फैक्ट्री के विरोध में जुझारू आंदोलन चलाया जिसका परिणाम यह हुआ कि कोका-कोला फैक्ट्री की दोनों यूनिट क्रमशः 2016 और 2018 में बंद हो गई। नंदलाल मास्टर बनारस की प्रगतिशील गतिविधियों के एक प्रमुख स्तंभ है। लोक समिति संगठन के द्वारा महिलाओं के बीच स्वयं सहायता समूह के साथ-साथ समग्र विकास के प्रभावी कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। तीन दशकों उनका सामाजिक जीवन अत्यंत प्रेरणास्पद है।

आज के सत्याग्रह के समर्थन में लोक समिति के साथियों ने शामिल होकर एकजुटकता दिखाई। लोक समिति के प्रमुख नंदलाल मास्टर ने कहा कि सर्व सेवा संघ परिसर का विध्वंस एक कलंक की तरह है जिसे मिटाना हमारा लक्ष्य है। लोक समिति प्रारंभ से ही परिसर के आंदोलन में शामिल रही है। लोक समिति के साथियों ने संकल्प लिया है कि इस आंदोलन को गांव -गांव तक फैलाएंगे। लोक समिति की ओर से प्रमुख रूप से
सोनी, अनीता, आशा, मैनब, विद्या, ज्योति, मनीष पटेल,बृजेश, शिवजी सिंह, सुनील मास्टर, श्याम सुंदर शिव कुमार, आशीष, मनीष,मंजीत,शमा बानो, बेबी, मनीषा,आशीष आदि शामिल हुए।

आज के सत्याग्रह में वरिष्ठ गांधीवादी कृष्णा मोहंती,सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल,मंत्री अरविंद कुशवाह,आंदोलन समिति के संयोजक डा विश्वजीत,उत्कल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष मिहिर प्रताप दास, प बंगाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत घोडोई, अनुलेखा पाल,बिपिन बारिक,अंतर्यामी बरल, अजय यादव, विद्याधर,ध्रुव भाई, आदि शामिल हैं।

विश्वजीत
सामयिक सत्याग्रह प्रभारी

अरविंद कुशवाह
कार्यक्रम प्रभारी

adminsss

Recent Posts

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित – यात्रा का 12वां दिन

गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सहयोगी उपेक्षित - यात्री दल कल चंपारण के ऐतिहासिक भितिहरवा…

14 hours ago

करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है – यत्रा का 11वां दिन

“‘करके सीखना’ ही शिक्षा का मूल सिद्धांत है, गांधी की नई तालीम आज भी प्रासंगिक…

2 days ago

जो लोग बंधुत्व की मुहिम चला रहे हैं, वही असली राष्ट्रवादी हैं – पदयात्रा का 10वां दिन

पर्चा हमारा, कब्जा किसी और का नहीं मानेंगे - भूमिहीनों की घोषणा जो लोग बंधुत्व…

3 days ago

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह – पदयात्रा का 9वां दिन

संगठित जनशक्ति से ही टूटेगा भूमिहीनों के साथ अन्याय का चक्रव्यूह - सामाजिक कार्यकर्ता पंकज…

4 days ago

बेतिया, पश्चिमी चंपारण पहुंची यात्रा – पदयात्रा का 8वां दिन

पर्चाधारी किसानों को कब्जा मिले – यात्री दल प्रेस विज्ञप्ति - 17 अप्रैल 2026बेतिया, पश्चिमी…

5 days ago

सातवें दिन यात्रा मोतिहारी के कई ऐतिहासिक स्थानों पर पहुंची – जहां गांधी के कदम पड़े थे

“सेवा, साधना और शोध की समग्र प्रक्रिया द्वारा समाज में रचनात्मक बदलाव संभव हैं” -…

6 days ago