Uncategorized

सत्याग्रह का ग्यारहवां दिन

न्याय के दीप जलाएं – 100 दिनी सत्याग्रह आज 21 सितंबर 2024 को अपने 11 वें दिन में प्रवेश कर गया। सत्याग्रह का प्रारंभ सुबह 6:00 सर्व धर्म प्रार्थना के साथ हुआ। आज के सत्याग्रह में ओडिशा के कटक जिले के निवासी डॉ विश्वजीत उपवास पर बैठे हैं। डा बिश्वजीत सर्व सेवा संघ के आंदोलन समिति के संयोजक हैं। पेशे से डॉक्टर डॉ विश्वजीत ओडीशा के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी तथा सर्वोदय नेता मनमोहन चौधरी की प्रेरणा से राष्ट्रीय युवा संगठन के जरीये सर्वोदय आंदोलन में शामिल हुए। राष्ट्रीय युवा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रहे बिश्वजित अभी केंद्रीय गांधी स्मारक निधि के ट्रस्टी, गांधी शांति प्रतिष्ठान के नियामक मंडल के सदस्य, कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट के ओडिशा इकाई के मार्गदर्शक आदि कई जिम्मेवारियों को निभा रहे हैं। केंद्र सरकार,रेलवे तथा वाराणसी प्रशासन ने जिस तरह से सर्व सेवा संघ परिसर- साधना केंद्र को तोडा, उसके प्रतिवाद में वे पहले दिन से ही आंदोलनरत है।

आज के सत्याग्रह में सर्व सेवा संघ अध्यक्ष चंदन पाल,अनुलेखा पाल,ईश्वर चंद्र,देवाशीष बेरा,विश्वजीत घोडोई, अलख भाई, अंतर्यामी बरल,बिपिन बारिक,सूर्य सेठी,अरविंद कुशवाह,ध्रुव भाई,अजय यादव,आर्यभट्ट मोहंती आदि शामिल हैं।

डा विश्वजीत का कहना है कि इस सरकार के पूर्वजों ने गांधी जी को गोली मारी, लेकीन वह मरे नहीं, दुनिया भर में फैल गए। बापू के आश्रमों को तोड़ने का सिलसिला चला रही निरंकुश सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि गांधी अच्छाई की प्रेरणा के रूप में दे

adminsss

Share
Published by
adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

2 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

2 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

2 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

2 months ago