News

सत्तामद में चूर शासन को सुधारना है – सत्याग्रह का 39वां दिन

न्याय के दीप जलाएं- 100 दिनी सत्याग्रह आज अपने 39 वें पायदान पर पहुंच गया। सत्याग्रह के क्रम में आज अकोला ,महाराष्ट्र के केलीबेली ग्रामदानी गांव के रहनेवाले 72 वर्षीय डॉ शिवचरण सिंह ठाकुर उपवास पर बैठे हैं। वे 2 जनवरी 1972 को तरुण शांति सेना में शामिल हुए थे। दिवंगत रामकृष्ण आड़े की प्रेरणा से सर्वोदय आंदोलन से जुड़े। स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण ने अपनी 18 एकड़ जमीन भूदान में दी थी और उनके प्रयास से सामूहिक जीवन को अपनाते हुए केलीवेली गांव ने स्वयं को ग्रामदानी गांव घोषित किया। शिवचरण ने प्रारंभिक दौर में जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष के रूप में समाज परिवर्तन के लिए अपना योगदान दिया। इसके बाद विदर्भ पश्चिम के संगठन विस्तार के लिए महाराष्ट्र प्रदेश सर्वोदय मंडल की ओर से उन्हें संघटक की जिम्मेवारी सौंपी गई। वे विदर्भ भूटान बोर्ड के मेंबर भी रहे। महात्मा गांधी लोक सेवा संघ, पुणे के मंत्री के रूप में अपनी सेवा दी। गांधी जी की प्रेरणा से सेवाग्राम में स्थापित नई तालीम समिति में सह मंत्री के रूप में 12 वर्षों तक कार्यभार संभाला।
कालक्रम में महाराष्ट्र सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष के रूप में 4 वर्षों तक अपनी भूमिका निभाई। वर्तमान में महाराष्ट्र ग्रामदान नवनिर्माण समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। साहित्य के प्रचार के लिए अकोला में सर्वोदय बुक स्टाल का संचालन भी करते हैं।

सत्तामद में चूर शासन को सुधारना है – शिवचरण ठाकुर

सरकार जब न्याय और कानून के रास्ते से हटकर मनमानी के रास्ते पर चलने लगती है तब समाज के रचनात्मक शक्ति को जागृत करने का एक ही रास्ता है- सत्याग्रह। सर्व सेवा संघ परिसर का विध्वंस सिर्फ बिल्डिंगों का विध्वंस नहीं है बल्कि विचारों,परंपराओं और कानून का भी विध्वंस है। सर्व सेवा संघ की खरीदी हुई जमीन पर नगर निगम द्वारा अनुमोदित नक्शे के अनुसार भवनों का निर्माण कराया गया था जिसे 62 वर्ष बाद बिना अदालत के आदेश के गिरा दिया गया है । इसका सुधार आवश्यक है जो सत्याग्रह से संभव है। सत्याग्रह शांति का रास्ता है। गलत को सही रास्ते पर लाने का सात्विक उद्यम है। हम सत्ता के मद में चूर मतवाले शासन को सही रास्ते पर लाने के लिए यह उपवास कर रहे हैं। हम जरुर सफल होंगे।

आज सत्याग्रह में शामिल होने के लिए सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल वाराणसी पहुंच गए हैं। सत्याग्रह में शिवचरण ठाकुर के अलावा अलख भाई,उमेश शर्मा, प्रो सोमनाथ रोड़े, जुहेब जॉनी,अरविंद कुशवाह,रामधीरज, अरविंद अंजुम,शिवजी माडे,नंदलाल मास्टर,शक्ति कुमार,ईश्वर चंद्र,राहुल कुमार,पूनम,जोखन सिंह यादव, ओमप्रकाश,मिश्री लाल यादव,राजेंद्र प्र यादव,सुरेंद्र नारायण सिंह,अशोक भारत,नंदलाल मास्टर,तारकेश्वर सिंह,पंकज,रामधीरज, महेंद्र आदि भी सत्याग्रह शामिल हुए।

अरविंद कुशवाह
सत्याग्रह प्रभारी

रामधीरज
सर्व सेवा संघ

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

3 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

3 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

3 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

3 months ago