Uncategorized

कुंडा, प्रतापगढ़ में हुआ ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा का स्वागत – पदयात्रा का 11वां दिन

वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक पदयात्रा
सर्व सेवा संघ – प्रेस विज्ञप्ति
12 अक्टूबर, 2025
मानिकपुर

सर्व सेवा संघ की नेतृत्व में 2 अक्टूबर को राजघाट, वाराणसी से शुरू हुई ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा अपने 11वें दिन कुंडा, प्रतापगढ़ में प्रवेश हुई। 

पदयात्रा सुबह एम.ए.एस. डिग्री कॉलेज, शेखपुर आशिक़ से प्रारंभ हुई और रास्ते में बाबूगंज बाज़ार पहुँची। बाबूगंज बाज़ार में पदयात्रियों को संबोधित करते हुए लातूर (महाराष्ट्र) के सोमनाथ रोड़े ने कहा कि यह पदयात्रा केवल बनारस के सेव सेवा संघ की संपत्तियों पर सरकार के अवैध कब्ज़े के विरोध में ही नहीं है, बल्कि आम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में सद्भावना फैलाने की एक पहल भी है। यह गांधी, विनोबा और जयप्रकाश नारायण के विचारों को आगे बढ़ाने की यात्रा है। उन्होंने सभी पदयात्रियों से आग्रह किया कि पदयात्रा से लौटने के बाद इसकी सोच और उद्देश्य को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रसारित करें। 

इसके बाद यात्रा प्रेमनगर सब्जी मंडी पहुँची, जहाँ एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इसके पश्चात पदयात्रा कुंडा नगर पहुँची। कुंडा नगर में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता संदीप त्रिपाठी तथा अन्य स्थानीय आयोजकों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रा ने बाज़ार क्षेत्र में भ्रमण किया और चौक पर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर भ्रमण के बाद दोपहर में पदयात्रा सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज, कुंडा में रुकी, जहाँ सभी पदयात्रियों ने भोजन किया और विश्राम किया।

कुंडा के स्थानीय आयोजकों को पदयात्रा टीम द्वारा गांधी की आत्मकथा एवं सर्व सेवा संघ द्वारा प्रकाशित नई पुस्तक “आरोपों की आंधी में अडिग गांधी” भेंट की गई।  

कुंडा से आगे बढ़ते हुए यात्रा मानिकपुर पहुँची। वहाँ पदयात्रियों ने गीत गाते हुए नगर भ्रमण किया और फिर रात्रि विश्राम स्थल पर पहुँचे।

आज यात्रा में महाराष्ट्र से रमेश दाने, शिव चरण ठाकुर, लता ताई , राजपूत, बेबी वाईकर, माया ढंडे, मध्य प्रदेश से ईश्वर चंद्र त्रिपाठी( किसान यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), मनरेगा मज़दूर यूनियन से अनिल, मुस्तफा, किरण, रेणु आदि शामिल हुए। इसके अलावा भूपेश भूषण (युवा प्रकोष्ठ संयोजक), नंदलाल मास्टर (पदयात्रा आयोजन समिति संयोजक), श्यामधर तिवारी (सत्यमेव जयते), सतीश मराठा (हरियाणा), सरिता बहन (विनोबा आश्रम, गागोदा), सचिन (राष्ट्रीय युवा संगठन), डॉ. जीतेन नंदी,  (पश्चिम बंगाल), विद्याधर, जोखन यादव, सिस्टर फ्लोरीन, निधि,अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार,  समाजवादी जन परिषद के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तथा सुमंत सुनानी, अनोखेलाल, विभूति, सतेंद्र सिंह, गौरव पुरोहित, विवेक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अलीबा (ओडिशा), प्रवीण वर्मा, नीरज राय, प्रियेश पांडे, राहुल शर्मा, विकास कुमार , ईश्वरचंद्र (सामाजिक कार्यकर्ता), चंदन पाल, रामधीरज (उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल अध्यक्ष), अरविंद कुशवाह एवं अरविंद अंजुम (सर्व सेवा संघ मंत्री) महेश भाई, बिहार से अनिल सिंह, माणिकचंद, ओडिशा सर्वोदय मंडल के सचिव आर्यभट्ट महंत, वकार हुसैन बिहार, शिराज़ अहमद (जौनपुर) समेत 90 से अधिक लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए।

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

2 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

2 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

2 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

2 months ago