09 नवम्बर 2025
सतौली, आगरा
आगरा सीमा पर स्थानीय आयोजकों ने ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा का किया स्वागत
आज, 9 नवंबर, ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा अपने 39वें दिन सुबह 8:30 बजे जैन मंदिर फिरोजाबाद से आगे बढ़ी। यात्रा की ओर से स्थानीय आयोजकों को महात्मा गांधी की पुस्तक ‘सत्य के प्रयोग’ भेंट की गई। यात्रा के संयोजक अरविंद अंजुम ने फिरोजाबाद के स्थानीय आयोजकों—रामदास मानव, जफर भाई, धर्मदास सिंह, उदयवीर सिंह और विश्वजीत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि “देश में ऐसी यात्राएँ बार-बार निकलती रहें। हम आज आपके शहर में प्यार का संदेश लेकर आए हैं, जिसका बिगुल दिल्ली तक जाएगा।” कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान गाया गया। इसके बाद नंदलाल भाई और उनकी टीम द्वारा गीत ‘आ चल के तुझे मैं लेके चलूं, एक ऐसे गगन के तले’ प्रस्तुत किया गया। नारे और गीतों के साथ यात्रा आगे बढ़ते हुए फिरोजाबाद नगर सीमा से बाहर निकली।
दोपहर का विश्राम हुसैनी प्लेस, फिरोजाबाद में हुआ। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद डॉ. दिलीप यादव ने कहा-
“यह यात्रा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता आंदोलन के नेता नहीं थे बल्कि शांति और अहिंसा के वैश्विक प्रतीक थे। आज गांधी के विचारों पर हमला हो रहा है और धर्म के नाम पर देश को बांटने की कोशिश की जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब लोग घरों से बाहर नहीं निकलना चाहते, तब यह गांधीजन अपने-अपने राज्यों को छोड़कर बनारस से दिल्ली तक पदयात्रा कर रहे हैं- यह साहस गांधी के विचारों से आता है। मैं इस यात्रा के उद्देश्य को सलाम करता हूँ और अपना समर्थन देता हूँ।”
सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल ने कहा-“इस यात्रा का नाम केवल ‘एक कदम गांधी के साथ’ नहीं है, इसके आगे ‘कारवां प्यार का’ भी है। यह प्रेम को सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक बनाने का प्रतीक है, और इसका रास्ता गांधी से होकर ही जाता है। जिस प्रकार गांधी शांति का संदेश लेकर दुनिया में गए, उसी संदेश को आज हम भारतीय समाज तक पहुँचाना चाहते हैं।”
यात्रा आगे बढ़कर सतौली पहुँची, जहाँ आगरा के स्थानीय आयोजक – चंद्र मोहन पाराशर, डॉ. सत्येंद्र यादव, जगदीश, माधव और तरुण चौहान ने यात्रा का स्वागत किया।
आज रात्रि विश्राम एफ. एच. मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, सतौली, आगरा (उत्तर प्रदेश) में होगा।
यात्रा में शामिल प्रमुख प्रतिभागी:
चंदन पाल, रामधीरज, अरविंद अंजुम, भूपेश भूषण, सोमनाथ रोड़े, सतीश मराठा, ध्रुव भाई, विद्याधर मास्टर, श्यामधर तिवारी, जगदीश कुमार, विकास, मानिकचंद, जोखन यादव, सरिता बहन, सिस्टर फ्लोरीन, अलीभा, अंतर्यामी बराल, सौरभ, फूल बाई, विनोद, प्रीति, रेनू, उमेश, सोनी, नंदलाल मास्टर, सूर्योगी, सुशांत, निधि, विवेक मिश्र, बृजेश, टैन, सचिन, अर्जुन, हिमेंद्र आदि।
2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…
25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…
दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…
23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…
22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…
21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…