News

पदयात्रियों ने अज्ञात शहीदों के नाम जलाए दीप – पदयात्रा का 19वां दिन

वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक
लखनऊ | 20 अक्टूबर, 2025

दीपावली के अवसर पर आज शाम 6 बजे “एक कदम गांधी के साथ” पदयात्रा से जुड़े पदयात्रियों एवं स्थानीय साथियों ने गोमती नदी किनारे स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दीपोत्सव मनाया।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों लोगों ने बलिदान दिया, अपने प्राण न्योछावर कर दिए, परंतु उनमें से अनेक शहीदों के नाम इतिहास में प्रमुखता से दर्ज नहीं हुए हैं। ऐसे ही अज्ञात शहीदों की स्मृति में, जिनके सम्मान में यह शहीद स्मारक स्थापित किया गया है, उनके नाम से दीप जलाए गए।

इस अवसर पर ‘एक कदम गांधी के साथ, ‘पहला दिया शहीदों के नाम’ से रंगोली भी बनाई गई जिसमें महात्मा गांधी द्वारा दीप जलाते हुए दर्शाया गया। यह रंगोली लखनऊ विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग के विद्यार्थियों धीरेन्द्र प्रताप और कविता ने तैयार की। साथी दीपक और अशोक गांधी ने पदयात्रियों के साथ मिलकर पूरे शहीद स्मारक परिसर को दीपों से सजाया। दीप प्रज्वलन के पश्चात सचिन ने “जय जगत पुकारे जा” गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदयात्रा के संयोजक रामधीरज ने कहा, “आज देश में सद्भावना और प्रेम की दीपावली मनाने की आवश्यकता है, और इसके लिए हमें गांधी के मार्ग पर लौटना होगा।

आज कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अंशुमाली शर्मा और रोहित कश्यप रहे।इसके अलावा सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल, महामंत्री अरविंद अंजुम, पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ रोड़े, मंत्री अरविंद कुशवाहा, लखनऊ से सामाजिक कार्यकर्ता राकेश (IPTA), रामदत्त त्रिपाठी (पूर्व बीबीसी संवाददाता), रामलॉर्ड बौद्ध, अज़हर फैज़ खान, गुफरान, ऊषा, अखिलेश यादव, पूजा विश्वकर्मा, आलोक सिंह, लक्ष्मी, अन्नू, आयशा, नईम, रामप्रकाश, बलिया से राघवेंद्र भारती आदि शामिल थे  पदयात्री साथियों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – ईश्वरचंद्र, विद्याधर मास्टर, श्यामधर तिवारी, मानिकचंद, अनोखेलाल, जोखन यादव, सरिता बहन, सिस्टर फ्लोरीन, अलीभा, अंतर्यामी बराल, अजय, सौरभ, गौरव, सचिन, विवेक मिश्र, ब्रिजेश, जगदीश कुमार, टैन, विकास, शुभम, एम.के. साहेब, राहुल शर्मा, प्रवीन वर्मा, अनूप आचार्य, जय प्रकाश।

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

2 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

2 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

2 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

2 months ago