News

कागज़ात होने के बावजूद यदि विचार सत्ता से भिन्न हों, तो क्या बुलडोज़ कर ध्वस्त किया जाएगा – पदयात्रा का 47वां दिन

मथुरा शहर, 17 नवम्बर , 2025

“कागज़ात होने के बावजूद यदि विचार सत्ता से भिन्न हों, तो क्या बुलडोज़ कर ध्वस्त किया जाएगा? : डॉ. सुनीलम

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और बंधुत्व का संदेश लेकर आरम्भ हुई ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा अपने 47वें दिन सुबह 12 श्री उत्सव हैरिटेज से आगे बढ़ी। मथुरा के मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा रामवती नरेश कुमार वशिष्ठ इंटर कॉलेज, औरंगाबाद (मथुरा) पहुँची, जहाँ पदयात्रियों का पूर्व विधायक व CLP प्रदीप माथुर और उनकी टीम द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में कांग्रेस के पूर्व विधायक व CLP लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि- “गांधी के विचार आज भी हमें सोचने और समझने का अवसर देते हैं। ऐसी यात्राएँ समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे के दीप जलाती हैं। इन्हीं मूल्यों के बल पर हम सांप्रदायिकता और विभाजनकारी ताकतों को हरा सकते हैं।” इसके बाद मथुरा के  समाजवादी साथी महात्मा गांधी जिंदाबाद नारों के साथ कॉलेज पहुंचे और पदयात्रियों का स्वागत किया । पदयात्रा टीम द्वारा स्वागतकर्ताओं को ‘सर्वोदय जगत’ पत्रिका, गांधीजी की आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’, तथा संघ द्वारा प्रकाशित नई पुस्तक “आरोपों की आंधी में अडिग गांधी” भेंट की गई।

इसके बाद यात्रा जिला सत्र न्यायालय, मथुरा पहुँची जहाँ सभी पदयात्रियों ने जनगीत ‘हम जुल्मतों से देश को आज़ाद कराएँगे’ गाया। यात्रा पुनः आगे बढ़ते हुए गीतों और नारों के साथ विकास बाज़ार स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्तम्भ पहुँची। यहाँ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और रघुपति राघव का गायन हुआ। इस अवसर पर यात्रा के 5 प्रमुख उद्देश्यों- संविधान, लोकतंत्र, सद्भाव, समता और बंधुत्व  पर प्रकाश डाला गया।

आज पदयात्रा में पूर्व विधायक और किसान नेता डॉ. सुनीलम भी शामिल हुए। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि बनारस के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ परिसर को बुलडोज़ कर दिया गया, जबकि उस ज़मीन की रजिस्ट्री और सभी कागज़ात मौजूद थे।कागज़ात होने के बावजूद, यदि आपके विचार सत्ता से भिन्न हों, तो क्या उन्हें बुलडोज़ करके ध्वस्त किया जाएगा? जो लोग नफ़रत और हिंसा फैला रहे हैं, हम इस यात्रा के माध्यम से उन्हें प्रेम और सद्भावना का संदेश दे रहे हैं।

शाम 6:30 बजे यात्रा कांग्रेस महानगर कार्यालय, मथुरा पहुँची जहाँ पदयात्रियों का पुनः स्वागत किया गया और संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महेश पाठक (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी) ने कहा कि “यदि नागरिक डरा हुआ है तो देश को लोकतंत्र कहने का कोई औचित्य नहीं। इतिहास के इस दौर में लोकतंत्र पत्थर-सा ठहरा हुआ है, जिसे केवल संविधान ही नया रूप दे सकता है। संविधान भारत की पहचान और शान है। जिला अध्यक्ष यतेंद्र मुकददम ने कहा कि ”देश की रक्षा के लिए पदयात्रियों ने जो धैर्य और संकल्प दिखाया है, उसने समाज में नया जोश भरा है। विभाजनकारी तत्वों का मुकाबला महात्मा गांधी और सरदार पटेल की परिकल्पना के मार्ग पर चलकर ही किया जा सकता है।”

बनारस से दिल्ली तक पूरी पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सिस्टर फ्लोरिन ने कहा कि “हम एक साझा शक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इससे जीवन जीने का तरीका बदलेगा और एक नया समाज जन्म लेगा, जहाँ समता और बंधुत्व स्थापित होगा।”

मध्य प्रदेश की सामाजिक कार्यकर्ता आसमा आदिवासी ने कहा कि:“हम प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर चलते हैं। धर्म के नाम पर लोगों को डराया जाता है, पर एकता में शक्ति है और इसी मार्ग पर चलकर हम मंज़िल पाएँगे।”

कार्यक्रम के संचालन और आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में-विनय माथुर, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, अजय शर्मा, महिपाल चौधरी, सलमान, श्याम चौधरी, जैसवाल साहेब, तपेश गौतम, राहुल चतुर्वेदी, मनोज गौण, दीपक पाठक और रवि शर्मा आदि शामिल रहे।

यात्रा में शामिल प्रमुख प्रतिभागी:
चंदन पाल, रामधीरज, अरविंद अंजुम, भूपेश भूषण, सोमनाथ रोड़े, सतीश मराठा, आसमा, विद्याधर मास्टर, श्यामधर तिवारी, जगदीश कुमार, विकास, मानिकचंद, जोखन यादव, सरिता बहन, सिस्टर फ्लोरीन, अलीभा, अंतर्यामी बराल, सौरभ, सूर्योगी, निधि, विवेक मिश्र, बृजेश, टैन, सचिन, दीक्षा, प्रवीण, ज्योति, सपना, पूजा, प्रियंका, नेहा, आरती, मुस्तफा, पूनम, साधना, रश्मिन भाई, अनुप्रिया, नीता, पूजा, आंचल, हेमलता, संध्या, श्रीनिवासन, सौरभ भाई, मोहन भाई , सुरेश भाई , विष्णु कुमार, आसमा, संजना, नीरज , प्रियेश, विवेक यादव , अनीता, आशा राय, मनीषा, आशा रानी, बेबी, सीमा, नीलम, मैनव, सुनील मास्टर, विपिन, रमाकांत, अनु, रेवा।

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

2 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

2 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

2 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

2 months ago