Categories: News

अनूपपुर में सर्व सेवा संघ की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

प्रेस विज्ञप्ति
21 दिसंबर 2024
अनूपपुर

आज अनूपपुर के सर लगन पैलेस में सर्व सेवा संघ की कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चंदन पाल ने कहा कि देश और दुनिया के सामने कई प्रकार के संकटों से गुजर रहा है। प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करने के लिए जंगलों को उजाड़ा जा रहा है,जमीन को लूटा जा रहा है ,यहां तक कि मानचित्र से देशों को मिटाया जा रहा है।ऐसी स्थिति में हमपर गांधी विचार के आधार पर  समता,स्वतंत्रता,सौहार्द और बंधुत्व के आधार पर एक वैश्विक समाज की रचना का दायित्व है। हमें एक नए भारत और युद्धरहित विश्व के निर्माण के लिए आगे बढ़ना है।



कार्य समिति ने सर्वसम्मति से गांधीवादी कार्यकर्ता,कवि और बुद्धिजीवी संतोष कु द्विवेदी को सर्वोदय समाज का संयोजक के रूप में चयन किया गया है। गांधी विचार की व्यापक धारा में शामिल व्यक्ति,समूह और संगठनों के प्रतिनिधियों की शिरकत से शीघ्र ही एक सम्मेलन का आयोजन होगा।



गांधी हत्या में संलिप्त संगठन आर एस एस अब गांधी संस्थानों को कब्जा करने और विकृत करने में संलग्न है। गांधी जी द्वारा निर्मित गुजरात विद्यापीठ पर आर एस एस/भाजपा ने कब्जा कर लिया है और विकृत करने में लग गए हैं। आर एस एस अब इस शिक्षा केंद्र में अपना कार्यक्रम करने जा रही है।यह भी गांधी पर हमले के रूप में देखा जाना चाहिए।इसलिए सर्व सेवा संघ इस आचरण के निषेध स्वरूप अपने 91 वें अधिवेशन में कार्यसमिति के सदस्य 23 दिसंबर 2024 सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक उपवास रखेंगे।



आज की बैठक में अध्यक्ष चंदन पाल,पूर्व अध्यक्ष डॉ  सुगन बरठ के अलावा महामंत्री गौरांग़ महापात्र,मंत्री अरविंद कुशवाह, अरविंद अंजुम व अविनाश काकडे,प्रबंधक ट्रस्टी शेख हुसैन,उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज, आंध्र प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक् रामबाबू,बिहार के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद,उत्कल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष मिहिर दास,महाराष्ट्र से डॉ सोमनाथ रोड़े,प्रकाशन के संयोजक अशोक भारत,कर्नाटक से वी प्रशांता, झारखंड सर्वोदय मंडल के शंकर राणा,आंदोलन समिति के संयोजक डॉ विश्वजीत,महिला समिति की सह संयोजक संध्या सिंह,हरियाणा से सतीश मराठा,गुजरात से रश्मिन राठौड़,सत्येंद्र सिंह,जागृति राही,युवा समिति के संयोजक भूपेश भूषण,वरिष्ठ गांधीवादी विद्याधर,मानवेंद्र नाथ मंडल आदि शामिल हुए हैं।


भूपेश भूषण

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

2 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

2 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

2 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

2 months ago