News

बुलडोजर इस सरकार की विचारधारा का प्रतीक है – सत्याग्रह का 40वां दिन

न्याय के दीप जलाएं- सौ दिनी सत्याग्रह आज अपने 40 वें पायदान पर पहुंच गया। आज सत्याग्रह के क्रम मे महाराष्ट्र के वरिष्ठ गांधीवादी प्रोफेसर सोमनाथ रोड़े एवं डॉक्टर शिवचरण सिंह ठाकुर उपवास पर बैठे हैं। उनका त्रिदिवसीय संकल्प सत्याग्रह आज तीसरा दिन था। सोमनाथ रोड़े एवं शिवचरण ठाकुर का पूरा जीवन सर्वोदय विचार के प्रति समर्पित रहा है।महाराष्ट्र के ये बुजुर्ग पुरोधा सर्व सेवा संघ परिसर के विध्वंस से इतने आहत हुए हैं कि उन्होंने एक दिन के बजाय यहां तीन दिन का लगातार उपवास रखा।

सत्याग्रह स्थल से चंदन पाल ने कहा कि सरकार तानाशाही तरीके से चल रही है। वे न तो कानून मानती है न संविधान बस अपनी मनमानी करती है। बुलडोजर उनकी विचारधारा का प्रतीक है। यह प्रतीक ही अपने आप में नकारात्मक है। ऐसे प्रतीकों पर गर्व करने वाली विचारधारा कभी रचनात्मक नहीं हो सकती। गांधी की हत्या से लेकर सर्व सेवा संघ के विध्वंस तक इन्होंने यही बार-बार प्रमाणित किया है। इसलिए मानवता की रक्षा के लिए इस विचारधारा को अलगाव में डालना जरूरी है। मैं इस सत्याग्रह में इसी संकल्प को मजबूती देने के लिए शामिल हुआ हूं ।इंसानियत का रास्ता ही मुक्ति का रास्ता है।

आज के सत्याग्रह में सर्व सेवा संघके अध्यक्ष चंदन पाल, राम धीरज अरविंद कुशवाहा, शक्ति कुमार, विद्याधर,कन्हैया लाल, महेश भाई,अलख भाई, तारकेश्वर सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, नंदलाल मास्टर, शिवाजी माडे, जोखन यादव आदि शामिल हुए।

अरविंद कुशवाहा
सत्याग्रह प्रभारी

राम धीरज
सर्व सेवा संघ

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

3 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

3 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

3 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

3 months ago