News

सत्याग्रह के द्वारा प्रशासन की दुष्प्रवृत्ति और अन्याय का प्रतिकार – 17वां दिन

न्याय के दीप जलाएं -100 दिनी सत्याग्रह आज अपने 17 वें दिन में प्रवेश कर गया। झारखंड के देवघर जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष परशुराम प्रसाद आज उपवास पर बैठे हैं। इनके जीवन का बाल्यकाल ग्रामीण परिवेश में व्यतीत हुआ। स्नातक और एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद वे सामाजिक कार्य के प्रति उन्मुख हुए। नेहरू युवा केंद्र की प्रेरणा से उन्होंने मानव कल्याण समिति नामक एक संस्था का निर्माण किया और दलितो, मजदूरो महिलाओं और वंचितों के बीच शिक्षा व स्वास्थ्य के कार्यक्रम चलाएं। इसी क्रम में उनका जुड़ाव हजारीबाग स्थित नवभारत जागृति केंद्र के गिरजा सतीश के साथ हुआ और वे लोक समिति में सक्रिय हो गए। गांधी,विनोबा और जयप्रकाश के विचारों से प्रेरित होने के कारण बाद के दिनों में सर्व सेवा संघ से भी सहज रूप से इनका संबंध बन गया। समाज को संघर्ष एवं रचना की दोहरी प्रक्रिया द्वारा बदलने का विश्वास इनकी सक्रियता का आधार है।

उपवास पर बैठे परशुराम प्रसाद इस बात से अत्यंत दुखी है कि सरकार ने मनमाने तरीके से सर्व सेवा संघ परिसर को कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सभी कागजात उपलब्ध हैं। सबसे ओछी बात यह है कि प्रशासन ने हमारे पुरखों पर कीचड़ उछाले हैं। हम सत्याग्रह के द्वारा प्रशासन की दुष्प्रवृत्ति और अन्याय का प्रतिकार कर रहे हैं। हम अपने लक्ष्य को हासिल करने तक इसे जारी रखेंगे।

सत्याग्रह प्रभारी डॉक्टर विश्वजीत ने कहा कि अब तक सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल,मंत्री अरविंद कुशवाह, आंदोलन समिति के संयोजक विश्वजीत के अलावा उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राम धीरज, उत्कल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष मिहिर प्रताप दास, पश्चिम बंगाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत घोड़ोई तथा झारखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष शंकर राणा उपवास पर बैठ चुके हैं। साथ ही लोक समिति नागेपुर के नंदलाल मास्टर, लोक समिति बिहार के महामंत्री शिवजी सिंह तथा किसान मजदूर परिषद के चौधरी राजेंद्र भी उपवास पर बैठे हैं।

कार्यक्रम प्रभारी अरविंद कुशवाह ने कहा कि सत्याग्रह का पूरा इंतजाम जन सहयोग के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए न केवल इसमें प्रत्यक्ष रूप से शामिल हों बल्कि आर्थिक सहयोग भी करें। यह सहयोग अनाज, सब्जी इत्यादि के द्वारा भी हो सकता है।

शाम 6:00 बजे सर्व धर्म प्रार्थना और दीप प्रज्वलन के साथ आज का सत्याग्रह संपन्न हुआ।

उपवासकर्ता परशुराम प्रसाद के अलावा विद्याधर, नंदलाल मास्टर, जागृति राही,अरविंद कुशवाह,संजय,रवि राजभर,उर्मिला, डा विश्वजीत,शंकर राणा आदि आज के सत्याग्रह में शामिल रहे।

विश्वजीत
सत्याग्रह प्रभारी

अरविंद कुशवाह
कार्यक्रम प्रभारी

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

3 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

3 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

3 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

3 months ago