News

साधना केंद्र को भोग केंद्र में नहीं बदलने देगें – सत्याग्रह का 15वां दिन

न्याय के दीप जलाएं 100 दिनी सत्याग्रह सर्व धर्म प्रार्थना के साथ आज अपने 15 वें पायदान पर पहुंच गया। झारखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष शंकर राणा तथा बिहार प्रदेश लोक समिति के महामंत्री शिवजी सिंह उपवास पर बैठे हैं।हजारीबाग जिले के निवासी शंकर राणा के सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन से ही हो गई थी। कॉलेज की समस्याओं के समाधान के लिए उनके नेतृत्व में छात्रों का आंदोलन हुआ। इसी समय वे गिरजा सतीश से प्रेरित होकर लोक समिति के संपर्क में आए। 1987 से 1996 तक उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण का कार्य किया। झारखंड में लंबित पंचायती चुनाव कराने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए। बिहार एवं झारखंड में शराबबंदी के लिए चलने वाले अभियान में अपना सक्रिय योगदान दिया। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में भी भाग लिया और हिरासत में लिए गए। झारखंड प्रदेश लोक समिति के संयोजक के रूप में उन्होंने दो दशकों तक जिम्मेवारी निभाई।

समाजवादी चिंतक किशन पटनायक के विचार एवं व्यक्तित्व से प्रभावित होकर शिवजी सिंह का समाजवादी विचारधारा से संबंध बना। समता संगठन, किसान मजदूर आंदोलन, समाजवादी जन परिषद, स्वराज अभियान, स्वराज इंडिया जैसे सामाजिक व राजनैतिक संगठनों से जुड़कर अपना योगदान दिया। विगत 12 वर्षों से वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार पर आधारित लोक समिति के प्रांतीय महामंत्री के पद पर सक्रिय हैं। शिक्षा,भ्रष्टाचार, पुलिस दमन, शराबबंदी तथा किसानों के मुद्दों पर वे लगातार कार्यक्रमरत रहे हैं।

उपवास पर बैठे शंकर राणा और शिवाजी सिंह सर्व सेवा संघ परिसर पर अवैध कब्जे और ध्वस्तीकरण से अत्यंत दुखी और आहत है। उन्होंने ने कहा कि विनोबा जी और जयप्रकाश नारायण की प्रेरणा से स्थापित इस विचार प्रचार और विश्वस्तरीय शोध केंद्र को एक सुनियोजित साजिश के द्वारा बर्बाद करने का प्रयास हुआ है।भाजपा,केंद्र सरकार, रेल और स्थानीय प्रशासन के कुछ निहित स्वार्थ के पोषक अधिकारियों की सीधी हिस्सेदारी रही है।वे इस जमीन को कब्जा कर अंततः अदानी -अंबानी की सेवा में समर्पित करना चाहते हैं। वे साधना केंद्र को भोग केंद्र में बदलने के लिए सारे षड्यंत्र रच रहे हैं धर्म और अध्यात्म की काशी को विकृत करना चाहते हैं।हम इसका सामना सत्याग्रह से कर रहे हैं और जरूर सफल होंगे।

सत्याग्रह स्थल से सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद कुशवाह ने
सभी नागरिकों से 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हम गांधी को याद करते हुए उस दिन अपने संकल्प को और मजबूती प्रदान करेंगे। अरविंद कुशवाह ने कह कि सरकार आंदोलनों को नजरंदाज करती है। उपेक्षा और दमन सरकार के दो जनविरोधी आजमाए हुए नुस्खे हैं , लेकिन हमारे साथ जनता का नैतिक समर्थन है जो सत्ता के अहंकार को चूर कर देगी।

शाम 6:00 बजे सर्वधर्म प्रार्थना और दीप प्रज्वलन के साथ सत्याग्रह का समापन हुआ।

आज के सत्याग्रह में डा विश्वजीत,के पी मौर्य, बालेश्वर यादव,तारकेश्वर सिंह,संजय,जागृति राही,अजय कुमार,नंदलाल मास्टर,सुरेश,आलोक साह,आलोक सहाय,अरविंद कुशवाह, रेणु पांडेय,ध्रुव भाई,भोला प्रसाद,यादव,विद्याधर, अंकित सिंह,सिराज अख्तर,बुद्धिनाथ गुप्ता,जयशंकर आदि शामिल हुए।

डा विश्वजीत
सत्याग्रह प्रभारी

अरविंद कुशवाह
कार्यक्रम प्रभारी

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

2 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

2 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

2 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

2 months ago