News

न्याय के दीप जलाएं- 100 दिनी सत्याग्रह आज 30वां दिन

न्याय के दीप जलाएं- 100 दिनी सत्याग्रह आज 30 वें दिन में प्रवेश कर गया इस तरह सत्याग्रह का एक महीना पूरा हो गया।आज के सत्याग्रह में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के राजू उपवास पर बैठे। उनके साथ विद्याधर भी रहे।
NAPM से महेन्द्र राठौर, शकील भाई, पूर्वांचल बहुजन मोर्चा के अनूप श्रमिक, समाजवादी ज़न परिषद से राजेंद्र चौधरी, जौनपुर से शिराज अहमद, अंकित, अनुज एवं इंदुबाला सिंह सोनभद्र से शामिल रही। सर्व सेवा संघ प्रकाशन के तारकेश्वर सिंह,सुशील , आलोक सहाय और सुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हैं।

सत्याग्रह स्थल पर आज कॉरपोरेट रतन टाटा को 2 मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। पूंजीवाद और कॉरपोरेट की तरक्की श्रम एवं प्राकृतिक संसाधनों के अधिक से अधिक शोषण और दोहन पर निर्भर है। इस आर्थिक प्रणाली में शामिल हर व्यक्ति इसके दोषों से अभिशप्त है। पूंजीवाद को मानवीय शक्ल देने के सिद्धांत को अमल में लाने वालों में से एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रतन टाटा रहे हैं। टाटा घराना ऐसा पारसी परिवार है जिसने अपनी आमदनी को गैरपारसियों के लिए खर्च किया है। उन्होंने उदारतापूर्वक अपनी निजी संपत्ति को समाज की उन्नति में लगाया है। घनश्याम दास बिरला, जमनालाल बजाज, अजीम प्रेमजी एवं टाटा घराने का यह योगदान स्मरणीय है। आज के कारपोरेट जगत के किरदारों को देखने से तो ये काफी ऊंचे प्रतीत होते हैं।

सर्व सेवा संघ की ओर से रामधीरज ने बताया कि कल 11 अक्टूबर 2024 को जेपी जयंती के अवसर पर राजघाट, वाराणसी में चल रहा सत्याग्रह मणिपुर की शांति और लद्दाख की स्वायत्तता को समर्पित रहेगा। कल का सत्याग्रह सोनम वांगचुक के उपवास के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए है। उन्होंने वाराणसी और वाराणसी के सचेत नागरिकों से अपील किया है कि वे सत्याग्रह में शामिल होकर जनतांत्रिक और संघीय राष्ट्रनिर्माण के संकल्प में साझेदार बने।

राम धीरज
सर्व सेवा संघ

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

3 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

3 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

3 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

3 months ago