News

गांधीजी के उच्च आदर्शो के सम्मान से ही असली भारत बचेगा – सत्याग्रह का 44वां दिन

न्याय के दीप जलाएं-100 दिनी सत्याग्रह

गांधी विरासत को बचाने के लिए सत्याग्रह का आज 44 वां दिन है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष जुलाई में वाराणसी एवं रेलवे प्रशासन ने मिलकर सर्व सेवा संघ परिसर एवं यहां स्थित प्रकाशन को अतिक्रमण बताकर बुलडोज कर दिया था। वास्तविकता यह है कि सर्व सेवा संघ ने 1960, 1961 व 1970 में यह जमीन उत्तर रेलवे से खरीदी थी, जिससे संबंधित सभी वैध कागजात सर्व सेवा संघ के पास हैं।

इस विरासत को बचाने के लिए 11 सितंबर (विनोबा जयंती) से सर्व सेवा संघ के आह्वान पर “न्याय के दीप जलाएं” नाम से 100 दिवसीय राष्ट्रीय सत्याग्रह सर्व सेवा संघ, राजघाट परिसर के किनारे सड़क पर चल रहा है। इस सत्याग्रह में पूरे देश के सर्वोदय सेवक,सामाजिक कार्यकर्ता व नागरिकगण शामिल हो रहे हैं। सत्याग्रह में शामिल होने सभी राज्यों के लोक सेवक एवं सर्वोदय मित्रों को अवसर मिले, इस हेतु तारीख नियत की गई है। मध्य प्रदेश को 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सत्याग्रह संचालन की जिम्मेदारी मिली है। इस जिम्मेदारी के चौथे दिन यानी सत्याग्रह के 44 वें दिन छतरपुर से अंकित मिश्रा उपवास पर हैं। 28 वर्षीय अंकित एक होनहार युवा गांधी विचारक हैं। वह गांधी विचार में ही पले -बढ़े हैं और पिछले लगभग एक दशक से मध्य प्रदेश के गांधीवादी संस्थाओं से जुड़कर रचनात्मक काम कर रहे हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश सर्वोदय मंडल के सचिव हैं। वे गांधी प्रणीत रचनात्मक कार्यों में गहरी रुचि व समझ रखते हैं।

अंकित कहते हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जब हमारे बीच सशरीर नहीं हैं,ऐसे में उनके विचार रूपी संस्थाएं ही हमें बापू के जीवंत होने का अहसास कराती हैं। देश की अनेक संस्थाएं देखी लेकिन उन सबसे अलग गांधियन संस्थाएं हैं। ये बिना किसी सरकारी या विदेशी फंड के जनसहयोग से संचालित होती हैं। वे कहते हैं देश में ऐसी कितनी संस्थाएं हैं जहां एक आम नागरिक अपनापन महसूस करते हुए सम्मान पाता है। जहां जाति, धर्म की दीवारें नहीं है, यह सब गांधियन संस्थानों में संभव है। इसलिए हम सबको आज इनकी जरूरत महसूस हो रही है। मैं बापू व संविधान में भरोसा रखने वाले ऐसे सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि वह इस विरासत को बचाएं। हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शो को अपने हृदय में संजोते हुए उनके स्मारकों व विचारों का सम्मान करना होगा तभी असली भारत बचेगा और बनेगा।

आज के सत्याग्रह में उपवासकर्ता अंकित मिश्रा के अलावा सत्यनारायण प्रसाद,अनिल कु सिंह,अलख भाई, शक्ति कुमार,महेश चौधरी, ध्रुव भाई, पूनम, जागृति राही,नंदलाल मास्टर, अरविंद अंजुम, तरुण सिंह सिकरवार, रामदुलारे पाठक, मंजू दाँतरे, महेंद्र आदि शामिल हुए।

नंदलाल मास्टर, जागृति राही
सत्याग्रह प्रभारी

रामधीरज
।सर्व सेवा संघ

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

3 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

3 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

3 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

3 months ago