News

हम गांधी के विचार पर चलने वाली जमात के लोग हैं – सत्याग्रह का 18वां दिन

न्याय के दीप जलाएं- 100 दिनी सत्याग्रह आज सर्वधर्म प्रार्थना के साथ 18 वें दिन में प्रवेश कर गया।झारखंड के गोड्डा जिले के समर्पित लोकसेवक चिंतामणि साहु आज उपवास पर बैठे हैं। 75 वर्षीय चिंतामणि साहु का एक दिलचस्प वाकये के साथ गांधी विचार से निकटता बनी और वह उत्तरोत्तर बढ़ती ही चली गई।

वे एक विद्यालय में कार्यरत थे। 1980 में उनके यहां आयोजित परीक्षा में पहली बार नकल कराने का मुहिम शुरू हुआ। इसके एवज में अभिभावकों ने विद्यालय कर्मियों को उपकृत किया। इसके एक हिस्से को लेकर वे घर पहुंचे और अपनी पत्नी को खुशी-खुशी ₹200 दिए। पत्नी ने तुरंत पूछा कि ये पैसे कहां से आए हैं? पैसे का स्रोत सुनते ही पत्नी नाराज हो गई और कहा कि हो सके तो ये पैसे आपने जिनसे लिए हैं, उन्हें लौटा दे या अपने संगियों पर खर्च कर दें। यह पैसा इस घर में खर्च नहीं होगा, अगर हुआ तो हमारा और हमारे बच्चों का खून खराब हो जाएगा, संस्कार नष्ट हो जाएगा। इस घटना ने चिंतामणि की जीवन-दिशा ही मोड़ दी। फिर वे वरिष्ठ गांधीवादी डॉक्टर रामजी सिंह के संपर्क में आए और गांधी विचार में शोध का पंजीयन कराया। परंतु रामजी सिंह के यह कहने पर कि कागज में क्या रखा है – आप तो जीवन के कर्मयोगी है, उसी में रमिये-पीएचडी का मोह छोड़ दिया। भागलपुर के 1989 के दंगे में शांति कार्य में खुद को झोंक दिया। उन मोहल्ले में गए जहां ज्यादा तनाव और जोखिम था।

अडानी पावर प्लांट विरोधी संघर्ष की अगली कतार में रहे

रघुवर दास के समय जब झारखंड में डबल इंजन की सरकार हुआ करती थी तब गोड्डा में अडानी पावर प्लांट का काम शुरू हुआ। लोगों की जमीन जबरन अधिग्रहित की जाने लगी।जनता ने प्रतिकार किया। यहां भी चिंतामणि साहु अग्रिम पंक्ति में खड़े थे। दमन का सिलसिला चला। कई मुकदमे हुए। फिलहाल वे जमानत पर है। सारे छल- प्रपंच अपनाकर सत्ता ने जमीन हथिया ली। कोई चारा न देखकर उनके प्रयास से एक याचिका हाई कोर्ट, रांची में दायर किया गया है। संघर्ष के रूप बदले, पर जुल्म का प्रतिकार नहीं थमा।

गांधी विचार त्रिकाल सत्य है

सत्याग्रह पर बैठे चिंतामणि करते हैं कि गांधी विचार- केंद्र को सरकार अनैतिक तरीके से हथियाने की कोशिश में है। अभी वह सफल भी दिखती है। पर कालांतर में सत्य की जीत होगी। हम गांधी के विचार पर चलने वाली जमात के लोग हैं और यह विचार त्रिकाल सत्य का रूप है।

सत्याग्रह प्रभारी डॉक्टर विश्वजीत ने कहा कि हमें कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हम जहां बैठते हैं वह स्थान वर्षा के चलते बुरी तरह गंदगी से भर जाता है। हालांकि हम ऐसी मुश्किलों का सामना करने के अभ्यस्त हैं। कार्यक्रम प्रभारी अरविंद कुशवाह ने जोड़ते हुए कहा कि कठिनाइयां तो हमारे संकल्प की परीक्षा लेती हैं।अतः हम इसे मित्र-भाव से ग्रहण करते हैं।

आज का सत्याग्रह शाम 6:00 बजे सर्वधर्म प्रार्थना और दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ।

डा विश्वजीत,अरविंद कुशवाह,जागृति राही,नंदलाल मास्टर,आलोक सहाय,अशोक भारत,विद्याधर, अजीता जॉर्ज, वीरेंद्र,संजय सिंह आदि सत्याग्रह में शामिल हुए।

डा विश्वजीत
सत्याग्रह प्रभारी

अरविंद कुशवाह
कार्यक्रम प्रभारी

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

3 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

3 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

3 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

3 months ago