News

आज हो रहा है सत्याग्रह के प्रथम चरण का समापन – 100 दिनों का सत्याग्रह

सर्व सेवा संघ परिसर, राजघाट से पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ प्रभात फेरी प्रारंभ

न्याय के दीप जलाएं-100 दिन के सत्याग्रह के अंतिम दिन सत्याग्रहियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के प्रपौत्र एवं जाने-माने लेखक तुषार गांधी ने कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोग कायर हैं और गांधी से डरते हैं। ये गांधी विचार के परिसरों को मिटाने की साजिश में लगे हुए हैं।अगर उनकी कोशिश कामयाब होती है तो यह देश पराया हो जाएगा। इसलिए यह एक प्रकार का विचारधारा का युद्ध है। जैसे महात्मा गांधी ने 1942 में करेंगे या मरेंगे का नारा दिया था, उसी तरह का संकल्प आज फिर से लेना होगा। अगर यहां कोई अवैध मंदिर होता तो क्या मोदी उसे बुलडोजर से गिराते? परिसर को गिराने वाले इस देश की बुनियाद को गिरा रहे हैं, वे धर्म के आधार पर समाज को बांट रहे हैं। इस परिसर को जिन्होंने मलबे में बदल दिया है, उसी के कंकड़- पत्थर इनके विचारों के कब्र बनाने के काम आएंगे। I इसी हौसले के साथ यह सत्याग्रह आगे भी जारी रहेगा। इसे पूरे विश्व में फैलाया जाएगा और गांधी प्रतिमाओं के सामने शीश नवा कर पाखंड करने वाले वाली विचारधारा का पर्दाफाश किया जाएगा।

सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रेरणा का स्थान है, गांधी विचार को चारों तरफ फैलाने का स्थान है, शांति के सैनिकों को तैयार करने का स्थान है,चंबल के बागियों को सही रास्ते पर ले आने के उद्यम का स्थान है, यह नागालैंड -मिजोरम में शांति प्रयासों का स्थान है। इस स्थान को नष्ट कर केंद्र की सरकार और उसकी पोषक सांप्रदायिक विचारधारा ने राष्ट्र की बुनियाद पर बुलडोजर चलाकर आघात किया है। जिस तरह चंबल के बागियों को सही रास्ते पर लाया गया उसी तरह सत्ता के अहंकारियों को भी दुरुस्त किया जाएगा।हमारे सत्याग्रह का यही उद्देश्य है।

गिरते तापमान और ऊंचे इरादों के बीच देशभर से जुटे गांधीजन एवं परिवर्तनवादी समाजकर्मी सुबह 6:00 से पहले ही सर्व सेवा संघ, राजघाट परिसर के गेट के सामने इकट्ठा हो गए। हमेशा की तरह ठीक 6:00 विद्याधर मास्टर की आवाज गूंजी महात्मा गांधी अमर रहें। और सत्याग्रह प्रारंभ। सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष सुगन बरठ, नंदलाल मास्टर और अशोक भारत ने सर्वधर्म प्रार्थना का सूत्र संचालन किया। इसके बाद राजघाट से शास्त्री घाट तक की प्रभात फेरी शुरू हो जो 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 8:30 बजेl समारोह स्थल पहुंची।

राजघाट से प्रारंभ प्रभात फेरी में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज,रंजू सिंह, जागृति राही, प्रबंधक ट्रस्टी शेख हुसैन,मंत्री अरविंदं कुशवाह,अरविंद अंजुम, सत्येंद्र सिंह,गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार, लोकतांत्रिक जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय समिति के सदस्य सुशील कुमार,समाजवादी नेता डॉ सुनीलम,भारत जोड़ो अभियान के शाहिद कमाल, ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के अशोक मानव,यूसुफ मेहर अली केंद्र की गड्डी, समग्र ग्राम सेवा संघ के सवाई सिंह, हम किस संगठन के देवेंद्र, किसान नेता ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, संदीप पांडे,ऊषा विश्वकर्मा, महाराष्ट्र सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रमेश दाने, झारखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष शंकर राणा, सर्वोदय समाज के पूर्व संयोजक प्रोफेसर सोमनाथ रोड़े, लोक समिति के संयोजक कौशल गणेश आजाद, अभिमन्यु भाई, फरीद आलम, सिराज अहमद,पूनम,सोनी,फादर जयंत,फादर आनंद,जोखन सिंह यादव, शिवजी सिंह प्रदीप प्रियदर्शी, ईश्वर चंद्र, आदि शामिल रहे।

राम धीरज

सर्व सेवा संघ

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

2 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

2 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

2 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

2 months ago