Categories: News

झूठ और अफ़वाह आरएसएस और भाजपा की संस्कृति है – सत्याग्रह का 52वां दिन



न्याय के दीप जलाएं-100 दिनी सत्याग्रह

गांधी विरासत को बचाने के लिए सत्याग्रह का *आज 52 वां दिन* है। इस सत्याग्रह में अब तक  उड़ीसा,पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की भागीदारी हो चुकी है। आज से 5 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के  विभिन्न जिलों से आए सर्वोदय साथी सत्याग्रह में शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश की टोली में एन रामबाबू नायडू, दत्ता मनी,जी रवि कुमार, डॉक्टर डी दीनबंधु जी प्रदीप कुमार, वीं लता,एन एस किरण और जी शिव पार्वती शामिल हैं।

झूठ और अफ़वाह आरएसएस और भाजपा की संस्कृति है

सभी जानते हैं कि सर्व सेवा संघ ने नॉर्दर्न रेलवे से 1960, 1961 और 1970 में तीन अलग-अलग सेल डीड के जरिए 12.89 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस तथ्य के बावजूद सरकार, वाराणसी प्रशासन, रेलवे, आर एस एस और भाजपा तरह-तरह का झूठ फैला रही है। कभी कहती है कि सर्व सेवा संघ का अवैध कब्जा था,कभी कहती है- यह किराए पर दिया गया था तो कभी कहती है कि लीज पर दिया गया था।इन्होंने झूठ और अफवाह को ही संस्कृति बना दिया है।

विरासत बचाने के लिए उपवास पर बैठे रामबाबू नायडू

इस विरासत को बचाने के लिए 11 सितंबर (विनोबा जयंती) से सर्व सेवा संघ के आह्वान पर “न्याय के दीप जलाएं” नाम से 100 दिवसीय राष्ट्रीय सत्याग्रह सर्व सेवा संघ, राजघाट परिसर के सामने चल रहा है। इस सत्याग्रह में पूरे देश के सर्वोदय सेवक,सामाजिक कार्यकर्ता व नागरिकगण शामिल हो रहे हैं। आज सत्याग्रह के क्रम में उपवास पर आंध्र प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामबाबू नायडू  बैठे हैं। पश्चिमी गोदावरी जिले के रहने वाले चंद्रबाबू नायडू 1989 से पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने पहले तेलुगू भाषा के दैनिक अखबारों में काम किया और बाद में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आ गए। फिलहाल वे स्नेहा ग्रुप का न्यूज़ चैनल के सीईओ है इस ग्रुप के द्वारा स्नेह और मास्टर की नाम से दो चैनल लोकप्रिय है। गांधी विचार से प्रेरित रामबाबू नायडू पत्रकारिता के साथ-साथ  सर्व सेवा संघ से जुड़कर समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाने के प्रयासों में अपना योगदान दे रहे हैं।

लोकतंत्र का विध्वंस है- रामबाबू नायडू



सत्याग्रह स्थल पर उपवास कर रहे रामबाबू नायडू ने कहा कि सर्व सेवा संघ को बुलडोज करना लोकतंत्र का विध्वंस है। सरकार का यह एक्शन गांधी विचार और संस्थाओं को नष्ट करने के लिए किया गया है। यह एक हेरिटेज है जिसकी हिफाजत करना सरकार का दायित्व है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए आंध्र प्रदेश के गांधीवादी सत्याग्रह पर बैठे हैं।



आंध्र प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष और पश्चिमी गोदावरी जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रवि कुमार गोगु ने *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी* को पत्र लिखकर अपील किया है कि वे इस परिसर को अविलंब ससम्मान वापस कर दें तथा पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों की पहचान कर उन्हें दंडित किया जाए


आज के सत्याग्रह में उपवासकर्ता *एन रामबाबू नायडू* के अलावा सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल,अलख भाई, शक्ति कुमार, शशि कुमार,कन्हैया राम,मथुरा सिंह,अनोखेलाल,  तारकेश्वर सिंह, नंदलाल मास्टर,ईश्वर चंद्र,शाहिद कमाल,भूपेश भूषण,राजेश मानव,काजी फरीद आलम,रामधीरज, अरविंद अंजुम,अनूप श्रमिक,अवधेश कुमार,लली कुमारी,आदि शामिल हुए।


नंदलाल मास्टर, जागृति राही
सत्याग्रह  प्रभारी


रामधीरज, सर्व सेवा संघ

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

3 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

3 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

3 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

3 months ago