News

किसानों ने कहा कि हमसे ज़मीनें छीनकर अदानी को दी जा रही हैं – पदयात्रा का 9वां दिन

दिन 9: एक कदम गांधी के साथ
वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक पदयात्रा
सर्व सेवा संघ – प्रेस विज्ञप्ति
नवाबगंज, 10 अक्टूबर 2025

आज पदयात्रा अपने नौवें दिन प्रयागराज स्थित बैंक रोड चौराहा से शुरू होकर कतरा, ममफोड़गंज होते हुए आज़ाद मार्केट तेलियरगंज स्थित सब्ज़ी मंडी पहुँची। वहाँ तीसरी सरकार अभियान के चंद्र शेखर प्राण, आर्य शेखर, आनंद घेलियाल, शुभ सेवक सिंह आदि ने पदयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान क्रांतिकारी गीत गाए गए।

“गांधी के हत्यारे गोडसे की विचारधारा को मिल रहा सरकारी प्रोत्साहन” — अरविंद अंजुम

फ़ाफामऊ बाज़ार में श्याम बाबू गुप्त ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गांधी का विचार सबको जोड़ने का है; गांधीजी अंतिम व्यक्ति के कल्याण के पक्षधर थे। सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद अंजुम ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल गोडसे और सावरकर की विचारधारा को सरकार प्रोत्साहित कर रही है और गांधी के विचारों को नकारते हुए नफ़रत फैलाई जा रही है। सावरकर-गोडसे की सोच टकराव और हिंसा की ओर ले जाती है, जबकि गांधी की सोच अहिंसा, लोकतंत्र और सभी को साथ लेकर चलने की बात करती है। इस यात्रा का उद्देश्य एक ऐसे लोकतांत्रिक समाज का निर्माण करना है जो सूफी संतों की परंपरा से प्रेरित हो, जिसमें मेल-जोल, भाईचारा और सबका सम्मान हो।
वरिष्ठ गांधीवादी विद्याधर मास्टर ने कहा कि आज ज़रूरत “विश्वगुरु” बनने की नहीं, बल्कि “विश्वबंधु” बनने की है। पदयात्रियों ने फ़ाफामऊ में भोजन एवं विश्राम किया।

“किसानों की करोड़ों की ज़मीन कौड़ियों में छीनकर अदानी को दी जा रही है”

दोपहर में पदयात्रा टिकरी पहुँची। टिकरी के प्रधान पप्पू पासी ने कहा कि सरकारें जबरन हमारी ज़मीनें कौड़ियों के दाम पर ले रही हैं और आवास विकास योजनाओं के माध्यम से उन्हें करोड़ों में बेचेंगी। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है। हम इस अन्याय के खिलाफ़ लड़ रहे हैं और आपका समर्थन चाहते हैं।
सर्वोदय मंडल यूपी के अध्यक्ष एवं पदयात्रा के संयोजक रामधीरज ने बताया कि हम किसानों के साथ हैं; जहाँ भी अन्याय होगा, वहाँ हम डटकर खड़े होंगे।
रात में पदयात्रा अपने अंतिम पड़ाव नवाबगंज पहुँची, जिसका आयोजन विनोद कुशवाहा ने किया।

प्रमुख प्रतिभागी

यात्रा में लातूर से 84 साल के सोमनाथ रोड़े, 82 साल के दयाल चौधरी छत्तीसगढ़ से, 77 के विद्याधर मास्टर वाराणसी से भी इसमें शामिल हैं।

आज यात्रा में महाराष्ट्र से रमेश दाने, शिव चरण ठाकुर, लता ताई , राजपूत, बेबी वाईकर, माया ढंडे, मनरेगा मज़दूर यूनियन से अनिल, मुस्तफा, किरण, रेणु, मध्य प्रदेश से ईश्वर चंद्र त्रिपाठी( किसान यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) ल शामिल हुए।

इसके अलावा भूपेश भूषण (युवा प्रकोष्ठ संयोजक), नंदलाल मास्टर (पदयात्रा आयोजन समिति संयोजक), श्यामधर तिवारी (सत्यमेव जयते), सतीश मराठा (हरियाणा), सरिता बहन (विनोबा आश्रम, गागोदा), सचिन (राष्ट्रीय युवा संगठन), डॉ. जीतेन नंदी,  (पश्चिम बंगाल), विद्याधर, जोखन यादव, सिस्टर फ्लोरीन, निधि,अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार,  समाजवादी जन परिषद के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तथा सुमंत सुनानी, अनोखेलाल, विभूति, सतेंद्र सिंह, गौरव पुरोहित, विवेक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अलीबा (ओडिशा), राहुल कपूर (इलाहाबाद से) प्रवीण वर्मा, नीरज राय, प्रियेश पांडे, विकास कुमार, ईश्वरचंद्र (सामाजिक कार्यकर्ता), चंदन पाल, रामधीरज (उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल अध्यक्ष), अरविंद कुशवाह एवं अरविंद अंजुम (सर्व सेवा संघ मंत्री) महेश भाई, बिहार से अनिल सिंह, माणिकचंद, ओडिशा सर्वोदय मंडल के सचिव आर्यभट्ट महंत, वकार हुसैन बिहार, शिराज़ अहमद (जौनपुर)आदि 90 से अधिक लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए।

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

3 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

3 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

3 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

3 months ago