News

लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था ही नहीं संस्कृति भी है – सत्याग्रह का 42वां दिन

न्याय के दीप जलाएं- 100 दिनी सत्याग्रह आज अपने 42 वें पायदान पर पहुंच गया है. सत्याग्रह के क्रम में आज मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के महेश भाई चौधरी उपवास पर बैठे हैं।आज उपवास में शामिल होने के लिए पश्चिमी चंपारण एवं मध्य प्रदेश के छतरपुर से साथी आ गए हैं। महेश भाई 1978 में अपने गांव में स्थित आश्रम के सूत्रधार बनवारी लाल चौधरी की प्रेरणा से कस्तूरबा ग्राम, इंदौर में कृषि एवं पशुपालन प्रशिक्षण के लिए गए। इसके बाद कस्तूरबा ग्राम में चार वर्षों तक गोपालन का कार्य किया। इसके उपरांत वे होशंगाबाद स्थित नर्मदा महाविद्यालय में प्रयोगशाला सहायक के रूप में नियुक्त किए गए। 2020 में अवकाश प्राप्त करने के बाद वे पुनः गांधी प्रवाह में शामिल हो गए। सर्व सेवा संघ परिसर के विध्वंस के खिलाफ और पुनरनिर्माण के लिए जो सत्याग्रह चल रहा है उसमें आज उपवास पर है।

महेश भाई मानते हैं कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए हमें एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। हम उम्मीद करते हैं कि जिन्होंने इस सात्विक परिसर को गिराया है वही इसका निर्माण भी करेंगे। इन्होंने हमारे वैध रजिस्ट्री को झूठा बताकर हमारे पुरखों का अपमान किया है और संपत्ति का विनाश किया है। हम सत्याग्रह के द्वारा सरकार और शासन की सद्बुद्धि की कामना करते हैं।

सत्याग्रह स्थल से सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने वक्तव्य जारी कर कहा कि अकोला, महाराष्ट्र में भारत जोड़ो अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव, महाराष्ट्र की संयोजक उल्का महाजन तथा सह संयोजक संजय मंगला गोपाल के साथ कुछ उपद्रवी राजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया दुर्व्यवहार दुखद है।यह लोकतांत्रिक परंपराओं पर आघात है। महाराष्ट्र की जनता एवं देश भर के लोकतांत्रिक शक्तियों से अपील करते हैं कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आए। लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था ही नहीं संस्कृति भी है और ऐसे आचरण वर्चस्ववाद को जन्म देते है। हमे ऐसी प्रवृत्तियों एवं व्यवहार को फैलने से रोकना है।

आज के सत्याग्रह में अलख भाई, रविंद्र सिंह चौहान, चंदन पाल, पूनम, जागृति राही, सिस्टर फ्लोरिन,अनूप श्रमिक, ध्रुव भाई, तारकेश्वर सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, चारु, पूजा, महेंद्र कुमार, सुरेश, शक्ति कुमार, विद्याधर, अनिल कुमार, धीरज, धीरज कुमार राम, पंकज, नंदलाल मास्टर, अशोक भारत, सत्यनारायण प्रसाद, अरविंद अंजुम आदि शामिल हुए।

रामधीरज

सर्व सेवा संघ

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

3 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

3 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

3 months ago

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025होडल, पलवल, हरियाणा आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट…

3 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

3 months ago