News

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है – पदयात्रा का 52वां दिन

22 नवम्बर 2025
होडल, पलवल, हरियाणा

आज इस देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत से चलाया जा रहा है : अधिवक्ता मांगेराम

आज पदयात्रा के 52वें दिन होडल से यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा से पहले स्थानीय आयोजक मुकेश (पलवल), चंदन, लखवीर, दीपक और दल चंद को गांधी की आत्मकथा – सत्य के साथ मेरे प्रयोग तथा गांधी साहित्य भेंट किया गया। होडल की गलियों से होकर यात्रा निकली, जहाँ नंदलाल मास्टर ने गीत प्रस्तुत किया-
“जिसके बल है गाँव-गाँव, टोले-टोले, हर मोहल्ले जाना।”

दोपहर में बंचारी गाँव की गलियाँ “किसानों की एकता ज़िंदाबाद” के नारों से गूँज उठीं, जब एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा किसान नेता के.पी. सिंह के घर दोपहर के पड़ाव पर पहुँची। यहाँ जितेन नंदी ने कबीर गायन के माध्यम से समाज में एकता और मेल-जोल का संदेश दिया।

सभा को संबोधित करते हुए अरविंद अंजुम ने यात्रा का उद्देश्य साझा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने सर्व सेवा संघ के कैंपस को ध्वस्त कर गांधी के विचारों पर हमला किया है। इसके अलावा यह सरकार संविधान, लोकतंत्र और सद्भावना पर लगातार आघात कर रही है। आज देश के जितने भी ज्वलंत मुद्दे हैं-बेरोज़गारी, महँगाई, बढ़ता टैक्स, किसानों को एमएसपी, शिक्षा, गरीबी- सभी जनता के मुद्दे हमारी यात्रा का हिस्सा हैं। पिछले एक दशक से सरकार नफरत की राजनीति कर रही है और धर्मों के बीच द्वेष फैलाने का काम कर रही है।

अधिवक्ता मांगेराम ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी ने जिस तरह पूँजीवाद, साम्राज्यवाद और तानाशाही ब्रिटिश शासन को चुनौती दी थी, उसी तरह यह यात्रा आज की तानाशाही प्रवृत्ति वाले शासकों को रास्ते पर लाने का प्रयास है। सरकार ने देश के भाईचारे के माहौल को बिगाड़ दिया है। आज देश को बाय द कैप्टलिस्ट, फॉर द कैप्टलिस्ट के सिद्धांत पर चलाया जा रहा है। देश की जमीन कुछ चुनिंदा लोगों को दी जा रही है और वे उपजाऊ भूमि पर फैक्ट्रियाँ स्थापित कर रहे हैं, जो देश की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति यानी खेती पर सीधा प्रहार है।

किसान नेता के.पी. सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यात्रा अपने उद्देश्य में सफल होगी। सरकार का अपनी ही जनता के प्रति उदासीन रवैया किसान आंदोलन के दौरान उजागर हो चुका है। इनके बनाए गए कानून जनता के हित में कितने हैं, यह खुद इन्हें भी पता नहीं। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी आंदोलन यदि गांधीवादी तरीक़े से होगा, तो वे उसका समर्थन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे 25 नवंबर को अपने गाँव के साथियों के साथ दिल्ली अवश्य पहुँचेंगे।
डॉ. धर्मवीर, रतन पंडित, हरकेश चौधरी, बबली, किसान नेता रणवीर, बुद्धि प्रधान मोहन, चरण सिंह, श्रीराम डॉक्टर, महेंद्र पंडित, डॉ. किसन पाल, अशोक आदि शामिल रहे।

यात्रा में शामिल प्रमुख प्रतिभागी

चंदन पाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्व सेवा संघ), रामधीरज, नन्दलाल मास्टर (उप्र), अरविंद अंजुम (झारखंड), भूपेश भूषण (मप्र), सोमनाथ रोड़े (महाराष्ट्र), सतीश मराठा (हरियाणा), आसमा आदिवासी (मप्र), श्यामघर तिवारी, जोखन यादव, विद्याधर मास्टर, श्यामधर तिवारी, प्रवीण वर्मा, विवेक मिश्रा, नीरज राय, प्रियेश, सुनील मास्टर, आशा राय, अनीता पटेल, सीमा, बेबी, कौशल, गणेश आज़ाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष—लोकसमिति), आशा रानी, मैनब (उप्र), जगदीश कुमार (राजस्थान), विकास, अंकित मिश्रा (सचिव, सर्व सेवा संघ, मप्र), मानिकचंद साहनी, डॉ. विष्णु कुमार (बिहार), सरिता बहन, सिस्टर फ्लोरीन, अलीभा, अंतर्यामी बराल, सौरभ, निधि, बृजेश, टैन, सचिन, आंचल, संध्या, श्रीनिवासन, विष्णु कुमार, संजना, विवेक यादव, नीलम, पी.के. संपत, रेवा, बजरंग भाई, ऋषभ, शिवधर, चिंतामणि सहा, डॉ. बी.आर. पाटील, बीरेंद्र, शुभाशीष तिवारी, विकास मिश्रा (गांधी आश्रम, छतरपुर), शंकर राणा, सोनू कुमार, लता ताई राजपूत, सुशील कुमार, ईश्वर अहीरे, कुंजबिहार, सिराज भाई, मोहन भाई, जितेन नंदी सहित 70 से अधिक पदयात्री लगातार यात्रा में शामिल हैं।

adminsss

Recent Posts

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा के 56 दिन का सफर जंतर मंतर पर सम्पन्न

2 अक्टूबर को राजघाट, बनारस से संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना और विरासत को बचाने के संदेश…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें दिन दिल्ली राजघाट पहुँची

25 नवम्बर 2025राजघाट, दिल्ली राजघाट, बनारस से निकली ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा 55वें…

2 months ago

‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा पहुंची दिल्ली बॉर्डर – 54वां दिन

दिन–54 | 24 नवम्बर 2025फरीदाबाद (हरियाणा) “पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में देशभर से बड़ी संख्या…

2 months ago

देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए यह यात्रा – पदयात्रा का 53वां दिन

23 नवम्बर 2025पृथला, पलवल, हरियाणा “इस देश के सोए हुए लोगों को जगाने के लिए…

2 months ago

हरियाणा की धरती पर पहुँची ‘एक कदम गांधी के साथ’ पदयात्रा – 51वां दिन

21 नवम्बर 2025होडल, हरियाणा “स्वतंत्रता हमें 1947 में मिली थी, लेकिन हम स्वराज के लिए…

2 months ago

गांधी न केवल किसी क्षेत्र या धर्म के नेता थे, बल्कि संपूर्ण भारतीय समाज का नेतृत्व करते थे – पदयात्रा का 50वां दिन

20 नवम्बर 2025चौमुंहा, मथुरा, उप्र “गांधी न केवल किसी एक क्षेत्र या धर्म के नेता…

2 months ago